मुंबई. दुनिया के सबसे बड़े उद्योगपतियों में शुमार मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अमेरिकी मैनेजमेंट कंसल्टिंग कंपनी मैकेंजी में नौकरी करेंगी। उन्होंने यहां बतौर कंसल्टेंट ज्वाइन किया है। सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि इसे मुकेश की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में ईशा की भूमिका बढ़ाने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, जब इस बारे में रिलायंस से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। सूत्रों का कहना है कि 22 साल की ईशा अपने पिता के बिजनेस में रुचि ले रही हैं। माना जा रहा है कि वह कंपनी के पर्यावरणीय मुद्दों से जुड़ी हुई हैं। बता दें कि फोर्ब्स की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, मुकेश अंबानी की 18 अप्रैल 2014 तक की संपत्ति करीब 1339.77 करोड़ रुपए है। वहीं मैकेंजी 470 अरब रुपए की कंपनी है।
येल से हैं ग्रैजुएट
ईशा 2013 में अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन कर चुकी हैं। बीते साल वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के सालाना जनरल मीटिंग में अपने पिता के साथ शामिल हुई थीं। ईशा को पियानो बजाना बेहद पसंद है। ईशा पहली बार प्रकाश में तब आईं, जब फोर्ब्स मैगजीन ने उन्हें 16 साल की उम्र में दुनिया के सबसे युवा अरबपति उत्तराधिकारियों की लिस्ट में नंबर दो पर रखा था।




0 comments:
Post a Comment