नई दिल्ली. क्या आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी पूरी तरह अहसास हो गया है कि वह अपनीइमेज की समस्या से जूझ रहे हैं? कम से कम वाराणसी की जनता से की गई उनकी अपील से तो ऐसा ही लगता है।
केजरीवाल ने वाराणसी में कहा, 'पद छोड़ने से पहले हमें लोगों से सलाह लेनी चाहिए थी। वह हमारी गलती थी। चुनाव के बाद सरकार बनाने से पहले हमने लोगों से राय ली थी, इसलिए पद छोड़ने से पहले भी अगर हम लोगों से राय लेते तो वह ज्यादा अच्छा होता। लेकिन पोस्टरों के जरिए मुझे भगोड़ा कहना कहीं से ठीक नहीं है। इस पोस्टरों को बीजेपी की तरफ से लगाया गया था। मैं अब यहां आ गया हूं और भाजपा और कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ाऊंगा।'




0 comments:
Post a Comment