न्यूयॉर्क। भारतीय मूल के होटल कारोबारी संत सिंह चटवाल ने अमेरिकी चुनाव अभियान के लिए गैरकानूनी तरीके से 188, 000 डॉलर का चंदा देने की बात कबूल कर ली है। न्यूयॉर्क की अदालत में गुरुवार को उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि तीन उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार के लिए उन्होंने गैरकानूनी तरीके से चंदा दिया। कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है, लेकिन अभी सजा नहीं सुनाई है। उन्हें 6 साल तक की कैद हो सकती है।
उन्हें फिलहाल साढ़े सात लाख डॉलर के जमानती बॉन्ड पर रिहा किया गया है और 31 जुलाई को उन्हें सजा सुनाई जाएगी। वहीं, जुर्म कबूलने के लिए सरकार के साथ हुए समझौते के तहत चटवाल 10 लाख डॉलर का जुर्माना भरने को सहमत हुए हैं।




0 comments:
Post a Comment