चेन्नई. बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी
ने रविवार को दक्षिण के सुपर स्टार अभिनेता रजनीकांत से मुलाकात की। इस
मुलाकात को मोदी ने शिष्टाचार भेंट बताया। दोनों की यह मुलाकात तमिल न्यू
ईयर से एक दिन पहले हुई है।
क्या मायने हैं मुलाकात के
माना जा रहा है तमिलनाडु में तीसरे नंबर पर चल रहे बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को बढ़त बनाने में रजनीकांत से मोदी की यह मुलाकात कुछ मदद करेगी। गौरतलब है कि तमिलनाडु के बीजेपी नेताओं ने मोदी के पीएम बनने की दौड़ में रजनीकांत से समर्थन करने की गुहार लगाई थी, लेकिन रजनीकांत अब तक किसी भी सार्वजनिक बयान से बचते रहे हैं।
(फोटो: चेन्नई स्थित रजनीकांत के घर पर उनसे मुलाकात करते नरेंद्र मोदी।)



0 comments:
Post a Comment