जयपुर. अन्ना हजारे ने कभी अपने करीबी रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को मौकापरस्त बताते हुए उन पर हमला बोला है। अन्ना ने कहा कि केजरीवाल जैसे व्यक्ति में उनकी शुरू से ही कोई दिलचस्पी नहीं थी। अन्ना ने बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। मोदी के अच्छे दिन आने वाले हैं बयान पर निशाना साधते हुए अन्ना ने कहा कि कोई अच्छे दिन नहीं आने वाले। अन्ना ने कहा, 'देश में सत्ता परिवर्तन से सुख भरे दिन नहीं आने वाले।
अन्ना 9 अगस्त को मुंबई से असली आजादी आंदोलन की शुरूआत करने वाले हैं। इसी सिलसिले में पहली सभा की शुरुआत करने वह जयपुर आए थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या केजरीवाल ने उन्हें मोहरा बनाया तो अन्ना ने कहा, 'उन्होंने मोहरा बनाया, मीडिया ने उन्हें खूब चढ़ाया। अब हम नए आंदोलन में खूब सावधानी बरत रहे हैं और ऐसे मौकापरस्तों को नहीं आने देंगे।'




0 comments:
Post a Comment