नई दिल्ली. वडोदरा से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेसी उम्मीदवार मधुसूदन मिस्त्री पर चुनाव आयोग कीकार्रवाई हो सकती है। दरअसल, बीजेपी ने पार्टी नेता सुषमा स्वराज के खिलाफ दिए गए एक विवादित बयान को लेकर मिस्त्री की शिकायत आयोग से की है और मांग की है कि कांग्रेसी उम्मीदवार के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएं। हालांकि, मिस्त्री ने इस तरह का बयान दिए जाने से इनकार किया है।
बीजेपी द्वारा चुनाव आयोग से शिकायत करने के मामले पर जब मिस्त्री से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ याद नहीं है। मिस्त्री ने कहा कि अगर आयोग की तरफ से उनके पास कोई नोटिस आता है तो वह इसका जवाब वहीं देना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, 'बहुत सारे लोग अलग-अलग मुद्दों पर मेरा इंटरव्यू लेते रहते हैं। मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था। जब चुनाव आयोग मुझे बुलाएगा तब मैं जवाब दूंगा।'




0 comments:
Post a Comment