Pages

Subscribe:

Ads 468x60px

Saturday, April 19, 2014

मोदी पर हमले के बाद गरमाई बीजेपी- गिलानी को बताया झूठा और की माफी की मांग

नई दिल्‍ली. अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी द्वारा कश्‍मीर मुद्दे पर नरेंद्र मोदी को लेकर दिए बयान पर (यहां क्लिक कर पढ़ें क्‍या कहा था गिलानी ने)  राजनीति गर्मा गई है।एक तरफ जहां बीजेपी ने गिलानी के बयान का खंडन किया है वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोल दिया है।  बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि गलतबयानी के लिए हम गिलानी से माफी की मांग करते हैं। उन्‍होंने कहा कि कश्‍मीर के लोगों को गुमराह करने वाले गिलानी के इस कदम की हम निंदा करते हैं।
बीजेपी ने एक बयान में गिलानी के इस दावे को गलत बताया और कहा कि कश्मीर मुद्दे पर बातचीत के लिए बीजेपी के किसी भी दूत ने गिलानी से मिलने का प्रयास नहीं किया। पार्टी ने गिलानी पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया। बीजेपी सचिव रामेश्‍वर चौरसिया ने कहा, 'अगर गिलानी की बात सही है तो उन्‍हें उन नेताओं के नाम बताने चाहिए जिन्‍होंने उनसे मुलाकात की थी। अगर वह नाम नहीं बता पाते हैं तो फिर उन्‍हें माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी उन लोगों की निंदा करती है जो राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह की राजनीति करती हैं। यह फैशन बन गया है कि अगर आप राजनीति के बैकग्राउंड में चले गए हैं तो झूठ बोलकर पिक्‍चर में आ जाएं। गिलानी ने भी यही किया है। इनका आचरण तो हमेशा से संदिग्‍ध रहा है।'

0 comments:

Post a Comment