वाराणसी. जनता से सीधे संवाद करने के लिए 'आप' प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल वाराणसी पहुंच गए हैं। मनीष सिसोदिया, संजय सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पहुंचकर उनकी आगवानी की। उन्होंने कहा कि देश की जनता को राहुल और मोदी के अलावा बीजेपी और कांग्रेस से भी मुक्ति मिलेगी। काशी इस बार देश में क्रांति लेकर आएगी और हम क्रांति का आगाज करने आए हैं।
केजरीवाल वाराणसी में अलग-अलग इलाकों में चौपाल 18 अप्रैल तक चौपाल लगाएंगे। इस दौरान उनका हिंदू और मुस्लिम धर्म गुरुओं से भी मिलने का कार्यक्रम है। खास बात यह है कि केजरीवाल ने अपनी चौपाल में विरोधियों को भी आमंत्रण दिया है।




0 comments:
Post a Comment