नई दिल्ली. बीजेपी में एक बार फिर बगावती सुर सुनाई देने लगे हैं। इस बार मामला उत्तर प्रदेश का है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्वामी चिन्मयानंद ने कहा है कि यूपी में करीब 20 सीटों पर टिकटों का बंटवारा गलत हुआ है और नरेंद्र मोदीभी इस गलती को जानते हैं। चिन्मयानंद ने कहा कि नरेंद्र मोदी फिलहाल कट्टर हिंदूवाद से दूरी बनाकर रखना चाहते हैं।
वहीं, दूसरी ओर नरेंद्र मोदी और पी चिंदबरम के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। मोदी के 'रीकाउंटिंग मिनिस्टर' वाले बयान पर हमला करते हुए पी चिदंबरम ने उन्हें 'एनकाउंटर चीफ मिनिस्टर' कहा डाला है।




0 comments:
Post a Comment