Pages

Subscribe:

Ads 468x60px

Showing posts with label Election Commission. Show all posts
Showing posts with label Election Commission. Show all posts

Monday, April 21, 2014

News In Hindi Why BJP Is Confident About Winning 50+Seats In UP

http://www.bhaskar.com/article/ELEC-news-in-hindi-why-bjp-is-confident-about-winning-50seats-in-up-4588310-NOR.html

नरेंद्र मोदी को पीएम पद के लिए प्रोजेक्ट कर चुकी बीजेपी को मालूम है कि उसे यह सपना पूरा करना है तो उत्तर प्रदेश में पार्टी को जोरदार प्रदर्शन करना होगा। शायद यही वजह है कि पार्टी ने मिशन 'यूपी 53' के तहत सूबे में 53 सीटें जीतने की रणनीति बनाई है। राज्य में पार्टी की रणनीति बनाने में शामिल रहे नेताओं का कहना है कि पार्टी 80 सीटों वाले यूपी में 50 से ज्यादा सीटें जीत रही है। इन नेताओं का कहना है कि उनकी रणनीति जमीन पर काम करती हुई नजर आ रही है। 
 
पार्टी ने यूपी में बेहतर प्रदर्शन के लिए कुछ रणनीतियां बनाई हैं। उन पर एक नजर: 
 
कैडर में फूंकी जान और खोजे गए नेता 
1998 में बीजेपी ने यूपी में 80 में से 58 सीटें जीती थीं। पार्टी ने 2014 के लिए भी इतनी ही सीटों का लक्ष्य बनाया था। लेकिन चूंकि, उन 58 सीटों में 5 सीटें जिन पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी, वे मौजूदा दौर में उत्तराखंड में हैं, इसलिए पार्टी ने 53 सीटों का टारगेट बनाया।
 

Wednesday, April 16, 2014

काशी में केजरीवाल ने जनता से की भावनात्‍मक अपील- भगोड़ा मत कहिए मुझे

नई दिल्‍ली. क्‍या आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी पूरी तरह अहसास हो गया है कि वह अपनीइमेज की समस्‍या से जूझ रहे हैं? कम से कम वाराणसी की जनता से की गई उनकी अपील से तो ऐसा ही लगता है। 
केजरीवाल ने वाराणसी में कहा, 'पद छोड़ने से पहले हमें लोगों से सलाह लेनी चाहिए थी। वह हमारी गलती थी। चुनाव के बाद सरकार बनाने से पहले हमने लोगों से राय ली थी, इसलिए पद छोड़ने से पहले भी अगर हम लोगों से राय लेते तो वह ज्‍यादा अच्‍छा होता। लेकिन पोस्‍टरों के जरिए मुझे भगोड़ा कहना कहीं से ठीक नहीं है। इस पोस्‍टरों को बीजेपी की तरफ से लगाया गया था। मैं अब यहां आ गया हूं और भाजपा और कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ाऊंगा।'

Friday, April 11, 2014

Kejriwal Conface Region For Delhi Government Is A Fastest Desigion.


नई दिल्ली.आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माना कि दिल्ली की सरकार से इस्तीफा देने का समय गलत था। एक अखबार से बात करते हुए केजरीवाल ने पहली बार यह स्वीकार किया है कि उन्हें दिल्ली की सरकार से किसी बेहतर समय पर इस्तीफा देना चाहिए था।
 
केजरीवाल ने पहली बार माना 'दिल्ली की सरकार से इस्तीफा देना गलत था'

 
केजरीवाल ने माना है कि इस्तीफा देने का फैसला ज्यादा जोश में आकर लिया गया इसके लिए किसी बेहतर मौके की तलाश करनी चाहिए थी। केजरीवाल ने पहली बार यह भी माना कि जिस वक्त कांग्रेस और बीजेपी ने जन लोकपाल बिल पर विरोध किया उसी रात उन्होने इस्तीफा देने का मन बनाया था लेकिन यह उनकी गलती थी,हालांकि अब उन्हें इसका कोई दुख या खेद नहीं नहीं है। अरविंद मानते हैं कि इस्तीफा देने का फैसला उसी रात नहीं करना चाहिए था। केजरीवाल अपनी पार्टी का प्रचार करने पंजाब और अमृतसर जा रहे थे इसी दौरान उन्होने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया।
 

Election In Mizoram for Single Loksabha Seat news.


नई दिल्ली.  मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। यहां की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी हो रहा है। उपचुनाव रांगतुर्जो विधानसभा सीट पर कराया जा रहा है। चुनाव के मद्देनजर यहां पर अर्धसैनिक बलों की 8 टुकड़ियों की तैनाती की गई है। मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। 
 
मिजोरम लोकसभा चुनाव: दोपहर 2 बजे तक हुआ 50 फीसदी मतदान

 
दोपहर 2 बजे तक हुआ 50 फीसदी मतदान हो चुका है।
 
इस बार का मतदान प्रतिशत बेहतर है लेकिन पिछले विधानसभा के मुकाबले ये काफी कम है। पिछले विधानसभा चुनाव में 83.41 फीसदी मतदान हुआ था।
 
राज्य के 1,126 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। यहां  मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।


त्रिकोणीय है मुकाबला-

Wednesday, April 9, 2014

Azam Khan Delivers Controversial Statement Again, Election Commission Takes Action.

नई दिल्‍ली.  भड़काऊ और विवादास्‍पद बयान देने वाले दो नेताओं (अमित शाह और आजम खान) को अपने बयान पर कोई अफसोस नहीं है। चुनाव को सम्‍मान की लड़ाई और बदले की बात कह कर विवादों में आए उत्‍तर प्रदेश बीजेपी प्रभारी अमित शाह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई है। उन्होंने बुधवार को हाई कोर्ट में अर्जी देकर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की भी मांग की। अर्जी पर गुरुवार को सुनवाई होगी। कोर्ट ने इस मामले में यूपी सरकार और चुनाव आयोग से शाह के भड़काऊ भाषण की सीडी मांगी है। अमित शाह ने दंगा प्रभावित मुजफ्फरनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कथित तौर पर कहा था कि यह बदला लेने का समय है और हमें बदला लेना चाहिए। इसके बाद उनके खिलाफ शामली और बिजनौर में दो एफआईआर दर्ज की गई थीं।
 
भड़काऊ भाषण: विरोध के बावजूद आजम बयान पर कायम, FIR रद्द करवाने कोर्ट पहुंचे अमित शाह
 
उधर, चौतरफा आलोचनाओं के बावजूद सपा नेता आजम खान ने बुधवार को अपने विवादास्‍पद बयान का बचाव किया। आजम ने कहा कि उन्‍होंने जो कुछ कहा है उसमें गलत कुछ नहीं है और इसका स्‍वागत किया जाना चाहिए। आजम ने कहा, अगर हम सीमा पर जान दें और इसकी बात करें तो किसी को बुरा क्‍यों लगता है। (पढ़ें- कारगिल युद्ध में शहीद हुए फौजियों की सूची)