नई दिल्ली. मोदी के नाम पर भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ रहे जदयू नेता नीतीश कुमार के राज्य बिहार की राजनीति जातियों के गणित में उलझी हुई है। नीतीश अपनी जनसभाओं में सुशासन और विकास की बात करते हैं। बुधवार को नीतीश ने बांका में भी यही बात की। यहां चुनाव आयोग के आदेश पर उनके हेलिकॉप्टर की जांच की गई।
लालू यादव (आरजेडी)
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू यादव खुद भले ही चुनाव न लड़ रहे हों, लेकिन उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में है। लालू को यादवों के साथ-साथ मुसलमानों का समर्थन मिल रहा है। सारण में मुसलमान वोटर कह रहे हैं, 'मोदी के मुद्दे पर बीजेपी से रिश्ता तोड़कर नीतीश ने यह सोचा होगा कि मुसलमान उन्हें वोट देंगे, लेकिन मुसलमान जानते हैं कि वे मोदी पीएम बनने से नहीं रोक पाएंगे।' सारण में कई यादव वोटर कहते हैं, 'आरजेडी और कांग्रेस मोदी को रोक सकते हैं। इस बार यादव लालू के साथ हैं।'




0 comments:
Post a Comment