Pages

Subscribe:

Ads 468x60px

Showing posts with label narendra modi. Show all posts
Showing posts with label narendra modi. Show all posts

Monday, April 21, 2014

News In Hindi Why BJP Is Confident About Winning 50+Seats In UP

http://www.bhaskar.com/article/ELEC-news-in-hindi-why-bjp-is-confident-about-winning-50seats-in-up-4588310-NOR.html

नरेंद्र मोदी को पीएम पद के लिए प्रोजेक्ट कर चुकी बीजेपी को मालूम है कि उसे यह सपना पूरा करना है तो उत्तर प्रदेश में पार्टी को जोरदार प्रदर्शन करना होगा। शायद यही वजह है कि पार्टी ने मिशन 'यूपी 53' के तहत सूबे में 53 सीटें जीतने की रणनीति बनाई है। राज्य में पार्टी की रणनीति बनाने में शामिल रहे नेताओं का कहना है कि पार्टी 80 सीटों वाले यूपी में 50 से ज्यादा सीटें जीत रही है। इन नेताओं का कहना है कि उनकी रणनीति जमीन पर काम करती हुई नजर आ रही है। 
 
पार्टी ने यूपी में बेहतर प्रदर्शन के लिए कुछ रणनीतियां बनाई हैं। उन पर एक नजर: 
 
कैडर में फूंकी जान और खोजे गए नेता 
1998 में बीजेपी ने यूपी में 80 में से 58 सीटें जीती थीं। पार्टी ने 2014 के लिए भी इतनी ही सीटों का लक्ष्य बनाया था। लेकिन चूंकि, उन 58 सीटों में 5 सीटें जिन पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी, वे मौजूदा दौर में उत्तराखंड में हैं, इसलिए पार्टी ने 53 सीटों का टारगेट बनाया।
 

Saturday, April 19, 2014

शाह ने बोला अजय राय पर हमला, कहा- AK-47 के कारोबार से जुड़ा है उनका नाम

लखनऊ. वाराणसी लोकसभा सीट पर राजनीति और गर्माने वाली है। इस सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी के पीएम कैंडिडेटनरेंद्र मोदी के करीबी अमित शाह की तरफ से कांग्रेसी कैंडिडेट अजय राय पर जमकर हमला बोला गया। शाह ने लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि वाराणसी से अजय राय का नाम AK-47 रायफलों के कारोबार से जुड़ा है।
कांग्रेसी कैंडिडेट पर शायद पहली बार इतना तीखा हमला बोला गया है। शाह ने कहा कि राजनीतिक शुचिता की बात करने वाली कांग्रेस को क्‍या वाराणसी से एक भी साफ-सुथरा कैंडिडेट नहीं मिला कि उन्‍हें अजय राय को मैदान में लाना पड़ा। शाह ने मांग की कि कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी को इस बारे में अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए। 

मोदी पर हमले के बाद गरमाई बीजेपी- गिलानी को बताया झूठा और की माफी की मांग

नई दिल्‍ली. अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी द्वारा कश्‍मीर मुद्दे पर नरेंद्र मोदी को लेकर दिए बयान पर (यहां क्लिक कर पढ़ें क्‍या कहा था गिलानी ने)  राजनीति गर्मा गई है।एक तरफ जहां बीजेपी ने गिलानी के बयान का खंडन किया है वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोल दिया है।  बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि गलतबयानी के लिए हम गिलानी से माफी की मांग करते हैं। उन्‍होंने कहा कि कश्‍मीर के लोगों को गुमराह करने वाले गिलानी के इस कदम की हम निंदा करते हैं।
बीजेपी ने एक बयान में गिलानी के इस दावे को गलत बताया और कहा कि कश्मीर मुद्दे पर बातचीत के लिए बीजेपी के किसी भी दूत ने गिलानी से मिलने का प्रयास नहीं किया। पार्टी ने गिलानी पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया। बीजेपी सचिव रामेश्‍वर चौरसिया ने कहा, 'अगर गिलानी की बात सही है तो उन्‍हें उन नेताओं के नाम बताने चाहिए जिन्‍होंने उनसे मुलाकात की थी। अगर वह नाम नहीं बता पाते हैं तो फिर उन्‍हें माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी उन लोगों की निंदा करती है जो राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह की राजनीति करती हैं। यह फैशन बन गया है कि अगर आप राजनीति के बैकग्राउंड में चले गए हैं तो झूठ बोलकर पिक्‍चर में आ जाएं। गिलानी ने भी यही किया है। इनका आचरण तो हमेशा से संदिग्‍ध रहा है।'

Thursday, April 17, 2014

चुनाव के पांचवें चरण में टूटा 2009 का रिकॉर्ड, जानिए कौन से राज्‍य में किस पार्टी को होगा फायदा

नई दिल्‍ली. लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के तहत भी लोगों ने जमकर अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल किया। अभी तक के सबसे अहम इस चरण में (जानिए वे छह कारण जिनकी वजह से अहम है पांचवें चरण की वोटिंग) पश्चिम बंगाल में सबसे ज्‍यादा करीब 79 प्रतिशत वोटिंग हुई। बाकी राज्‍यों में भी वोटिंग का प्रतिशत 2009 के चुनाव के मुकाबले काफी सुधरा है। वोटिंग प्रतिशत में इस बढ़ोतरी के कई मायने लगाए जा रहे हैं।
 
- भाजपा का कहना है कि केंद्र में 'महाबदलाव' की भावना के साथ मतदाता बड़ी संख्‍या में मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। लेकिन, कर्नाटक में पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों की तुलना में चार प्रतिशत कम मतदान हुआ है, जो कांग्रेस और बीजेपी दोनों को झटका दे सकता है।
 
- वोटों का बंटवारा भाजपा के पक्ष में जा सकता है।

यूपी बीजेपी में बगावती सुर: चिन्मयानंद बोले- यूपी में टिकट बंटवारे में हुई गड़बड़

नई दिल्‍ली. बीजेपी में एक बार फिर बगावती सुर सुनाई देने लगे हैं। इस बार मामला उत्‍तर प्रदेश का है। बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता स्‍वामी चिन्मयानंद ने कहा है कि यूपी में करीब 20 सीटों पर टिकटों का बंटवारा गलत हुआ है और नरेंद्र मोदीभी इस गलती को जानते हैं। चिन्मयानंद ने कहा कि नरेंद्र मोदी फिलहाल कट्टर हिंदूवाद से दूरी बनाकर रखना चाहते हैं।
वहीं, दूसरी ओर नरेंद्र मोदी और पी चिंदबरम के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। मोदी के 'रीकाउंटिंग मिनिस्टर' वाले बयान पर हमला करते हुए पी चिदंबरम ने उन्‍हें 'एनकाउंटर चीफ मिनिस्टर' कहा डाला है।

रामदेव के 'पैसे वाले' वीडियो पर बवाल, कांग्रेस करेगी चुनाव आयोग से शिकायत

नई दिल्‍ली. पैसे के लेन-देन के मामले पर बीजेपी के एक कैंडिडेट से मंच पर खुसर-फुसर करने को लेकर रामदेव(देखें वीडियो) घिर गए हैं। कांग्रेस ने जहां इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से कर रामदेव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है वहीं और लोगों ने भी रामदेव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उधर, जिला प्रशासन ने भी इस बातचीत की रिकॉर्डिंग के साथ रामदेव के कार्यक्रम से जुड़ी रिपोर्ट चुनाव आयोग (भोपाल में रामदेव पर कैसे कसा चुनाव आयोग का शिकंजा, पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें) को भेज दी है। हालांकि, मामला सामने आने के बाद रामदेव और बीजेपी कैंडिडेट ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हुई।
बाद में सवाल पूछे जाने पर दोनों ने ही पैसों की कोई बात किए जाने से इनकार कर दिया। चांदनाथ बोले, 'यह आपकी (मीडिया) कल्पना है, मेरी तो बाबा से पैसों की कोई बात ही नहीं हुई।' गौरतलब है कि नौ अप्रैल को अलवर में एक जगह से 15 लाख तथा दूसरे स्थान से चार लाख रुपए पकड़े गए थे।

धर्मनिरपेक्षता की बात करने वाले बॉलीवुड सेलेब्‍स की TWITTER यूजर्स ने ली क्‍लास

मुंबई. बॉलीवुड की कुछ हस्तियों द्वारा धर्मनिरपेक्ष पार्टी के उम्‍मीदवार को वोट करने की अपील का सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर मजाक उड़ाया जा रहा है। यही नहीं यूजर्स ट्विटर पर बॉलीवुड की इन हस्तियों की जमकर क्‍लास भी ले रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया है,
बुधवार को सलमान खान के पिता सलीम खान ने नरेंद्र मोदी की वेबसाइट का उर्दू वर्जन लॉन्‍च किया था और मोदी की तारीफ की थी। उन्‍होंने कहा था कि मोदी के राज में मुसलमान सुरक्षित हैं। इसके बाद से ही यह मामला ज्‍यादा तूल पकड़ गया।

 

Wednesday, April 16, 2014

बोले सलीम खान- घबराएं नहीं मुस्लिम, नरेंद्र मोदी के राज में वे सुरक्षित हैं

मुंबई. मुस्लिम वोटर्स तक अपनी पहुंच बनाने के लिए बीजेपी के पीएम उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी की वेबसाइट को बुधवार को उर्दू में भी लॉन्च किया गया। मोदी की इस वेबसाइट को सुपरस्‍टार सलमान खान के पिता सलीम खान ने लॉन्‍च किया। खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर से ही www.narendramodi.in का उर्दू वर्जन लॉन्‍च किया।
गुजरात दंगों पर क्‍या बोले सलीम खान

 
सलीम खान ने कहा, 'दूसरा विकल्प क्या है? क्या दंगों के लिए जिंदगी भर रोते रहे। जब मेरी मां की मौत हुई थी तो मुझे लगता था कि मैं जिंदा नहीं रह सकता, लेकिन मैं आज भी जिंदा हूं।  जो कुछ हुआ उसे जायज नहीं ठहराया जा सकता।'

दैनिक भास्कर का सबसे बड़ा सर्वे, जानें क्या है वोटिंग साइकोलॉजी

दैनिक भास्कर ने 4 दिन तक पाठकों से 'वे मतदान किस आधार पर करते हैं? प्रत्याशियों के वायदों पर कितना ऐतबार करते हैं?' इसको लेकर सवाल पूछे। इसमें 4950 पाठकों ने एसएमएस और ई-मेल के जरिए अपने जवाब भेजे। इसमें 67% लोग जहां प्रत्याशी की कार्यशैली से प्रभावित दिखे, वहीं 7%लोग भाषण के तरीके से भी प्रभावित होते हैं। प्रत्याशी की सामाजिक और आर्थिक हैसियत भी वोटिंग के समय लोगों के जेहन में रहती है।
इसीलिए, हर बड़े नेता का अलग है भाषण का अंदाज
खमा घणी और राम-राम सा से हर भाषण की शुरुआत। किस्सागोई तो कभी फिल्मी अंदाज में अपनी पुरानी गलतियां स्वीकार करना। कभी शूटिंग, क्रिकेट या मैनेजमेंट के फंडों को जनसभाओं के बीच समझाना। उम्मीदवारों का स्पीच क्राफ्ट या भाषण देने का अंदाज में कुछ ऐसी बातें भी होती हैं जो चर्चा का विषय बन जाती हैं।

राजनाथ ने पहनी मुस्लिम टोपी, मोदी बोले- हावी हो रही दिखावे की राजनीति

नई दिल्ली. चुनावी मौसम में 'मुस्लिम टोपी' सियासी गलियारों में चर्चा का मुद्दा बन गई है। एक तरफ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की मुस्लिम टोपी पहने तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तो दूसरी ओर उसी पार्टी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने इसे इसे महज दिखावा करार दिया है। बिना राजनाथ सिंह का संदर्भ लिए मोदी ने गुरुवार को एक बार फिर दोहराया कि वह केवल दिखावे या किसी को खुश करने के लिए कोई 'प्रतीक' नहीं पहनेंगे। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सोनिया गांधी मुस्लिम टोपी पहनती हैं?
मोदी की वेबसाइट अब उर्दू में भी

मुस्लिम वोटर्स तक पहुंच बनाने के लिए मोदी ने अब अपनी वेबसाइट को उर्दू में भी लॉन्च किया है। मोदी की वेबसाइट अभी तक 16 भाषाओं में उपलब्ध थी, अब उर्दू को मिलाकर कुल 17 भाषाओं में इस पर मौजूद सामग्री को पढ़ा जा सकेगा। मोदी की वेबसाइट अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, संस्कृत , कन्नड़, मलयालम, तेलुगू,  तमिल, मराठी, पंजाबी, असमी और उड़िया जैसी भारतीय भाषाओं के अलावा, जापानी, चीनी और रूसी भाषा में भी मौजूद है। 

जगह देख कर एक ही मुद्दे पर गलत आंकड़े देकर मोदी पर निशाना साध रहे राहुल!

दिल्‍ली. कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी बुधवार को बिहार के किशनंगज में हुई एक रैली में बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदीपर निशाना साधने के दौरान गलतबयानी कर गए। उन्‍होंने यहां आरोप लगाया कि मोदी ने पूर्णिया के बराबर जमीन बेहद सस्‍ते में बांट दी। वहीं इससे पहले, मंगलवार को पुणे में आयोजित रैली में राहुल ने कहा था कि मोदी ने औरंगाबाद के आकार की जमीन अडाणी को सस्‍ते में दे दी। हकीकत में बिहार के पूर्णिया और महाराष्‍ट्र के औरंगाबाद के क्षेत्रफल में काफी फर्क है।
इसमें शहरी इलाका 400.21 वर्ग किमी, जबकि ग्रामीण इलाका 2800.10 वर्ग किमी में है। पूर्णिया टाउन भी करीब 45 वर्ग किमी में है। 

Tuesday, April 15, 2014

'गुजरात मॉडल' विकास का नहीं, यह तो जनता को बहकाने के लिए 'टॉफी मॉडल' है:राहुल

लातूर/जगतसिंहपुर. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा के जगतसिंहपुर और महाराष्ट्र के लातूर में सभाएं की। इस दौरान उनके निशाने पर ओडिशा के मुख्‍यमंत्री और बीजेडी नेता नवीन पटनायक तो थे ही। साथ में नरेंद्र मोदी और उनकी बीजेपी भी थी।
अदाणी को गुजरात में औरंगाबाद शहर जितनी जमीन 300 करोड़ रु. में दे दी। एक रु. मीटर में उन्हें 45 हजार एकड़ जमीन दी गई। गुजरात में  उनको एक रु. में एक मीटर जमीन मिलती है। यहां आपको एक रु. में टॉफी मिलती है। अब आप ही सोचे कि  गुजरात, विकास का मॉडल है या नहीं। मेरी नजर में तो यह जनता को बह‍काने के लिए टॉफी मॉडल है।

सट्टा बाजार में गिरा मोदी का भाव, रीता पर लग रहा बड़ा दांव

लखनऊ. सत्ता की बिसात पर सट्टेबाज भी गोटियां बिछा रहे हैं। नेताओं की हैसि‍यत देखकर राजनीतिक पंडित उनके भविष्‍य की गणना कर रहे हैं। सट्टेबाज भी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशि‍यों पर दांव लगाकर करोड़ों का वारा-न्यारा करने की जुगत में हैं। 
दूसरी तरफ, मुख्तार अंसारी के चुनाव मैदान से हटने के बाद 'आप' नेता अरविंद केजरीवाल का भाव इस समय चढ़ा हुआ है। सटोरिये वाराणसी के जातीय समीकरण को देखते हुए अरविंद केजरीवाल के लिए एक पर दस का भाव लगा रहे हैं। मसलन 100 रुपए लगाने वाले को अरविंद की जीत पर एक हजार रुपए मिलेंगे। 

केजरीवाल ने कहा- काशी से होगा क्रांति का आगाज

वाराणसी. जनता से सीधे संवाद करने के लिए 'आप' प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल वाराणसी पहुंच गए हैं। मनीष सिसोदिया, संजय सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पहुंचकर उनकी आगवानी की। उन्होंने कहा कि देश की जनता को राहुल और मोदी के अलावा बीजेपी और कांग्रेस से भी मुक्ति मिलेगी। काशी इस बार देश में क्रांति लेकर आएगी और हम क्रांति का आगाज करने आए हैं।
केजरीवाल वाराणसी में अलग-अलग इलाकों में चौपाल 18 अप्रैल तक चौपाल लगाएंगे। इस दौरान उनका हिंदू और मुस्लिम धर्म गुरुओं से भी मिलने का कार्यक्रम है। खास बात यह है कि केजरीवाल ने अपनी चौपाल में विरोधियों को भी आमंत्रण दिया है।

Monday, April 14, 2014

Modi Said Rahul Is Not Doing Anything About Job Creation For Youth.

चेन्‍नई. बीजेपी के पीएम उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने रविवार को दक्षिण के सुपर स्‍टार अभिनेता रजनीकांत से मुलाकात की। इस मुलाकात को मोदी ने शिष्‍टाचार भेंट बताया। दोनों की यह मुलाकात तमिल न्यू ईयर से एक दिन पहले हुई है।
 
रजनीकांत से मिले मोदी, मुलाकात को बताया शिष्‍टाचार भेंट
 
क्‍या मायने हैं मुलाकात के
 
माना जा रहा है तमिलनाडु में तीसरे नंबर पर चल रहे बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को बढ़त बनाने में रजनीकांत से मोदी की यह मुलाकात कुछ मदद करेगी। गौरतलब है कि तमिलनाडु के बीजेपी नेताओं ने मोदी के पीएम बनने की दौड़ में रजनीकांत से समर्थन करने की गुहार लगाई थी, लेकिन रजनीकांत अब तक किसी भी सार्वजनिक बयान से बचते रहे हैं।

(फोटो: चेन्‍नई स्थित रजनीकांत के घर पर उनसे मुलाकात करते नरेंद्र मोदी।)
 

After Kejriwal Stone Thrown at Shazia Ilmi's Meeting.

नीमच/नालंदा. आम आदमी पार्टी के दो उम्‍मीदवारों पर रविवार को हमले हुए। शाजिया इल्‍मी की सभा में मध्‍य प्रदेश में पत्‍थर फेंके गए, जबकि बिहार के नालंदा में पार्टी प्रत्‍याशी प्रणव प्रकाश की बुरी तरह से पिटाई की गई। प्रणव की पिटाई के विरोध में सोमवार को आप के कार्यकर्ता सड़कों पर भी उतरे। उन्‍होंने पटना में मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। नालंदा में भी दोनों पार्टियों (आप और जद-यू) के समर्थकों में भिड़ंत हुई।
 
नेता पर कातिलाना हमले के बाद भड़के कार्यकर्ता, नीतीश के गढ़ में भिड़े AAP-JDU समर्थक
 
 
रविवार को अपने उम्मीदवार पर हमले के बाद नालंदा संसदीय क्षेत्र के आप कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। वहीं, जद-यू कार्यकर्ता इस बात से नाराज हैं कि रविवार को प्रणव प्रकाश पर हुए हमले में जद-यू के नेताओं का नाम घसीटा जा रहा है। इस बात को लेकर ही सोमवार को नालंदा जिला के रहुई प्रखंड में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। चंडी में तो आप के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के सभास्थल के पास जाकर विरोध जताया।

सुषमा पर 'भद्दे' कमेंट से भड़की भाजपा ने की शिकायत, मिस्‍त्री ने किया इनकार

नई दिल्‍ली. वडोदरा से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेसी उम्‍मीदवार मधुसूदन मिस्‍त्री पर चुनाव आयोग कीकार्रवाई हो सकती है। दरअसल, बीजेपी ने पार्टी नेता सुषमा स्‍वराज के खिलाफ दिए गए एक विवादित बयान को लेकर मिस्‍त्री की शिकायत आयोग से की है और मांग की है कि कांग्रेसी उम्‍मीदवार के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएं। हालांकि, मिस्‍त्री ने इस तरह का बयान दिए जाने से इनकार किया है।
बीजेपी द्वारा चुनाव आयोग से शिकायत करने के मामले पर जब मिस्‍त्री से पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें कुछ याद नहीं है। मिस्‍त्री ने कहा कि अगर आयोग की तरफ से उनके पास कोई नोटिस आता है तो वह इसका जवाब वहीं देना पसंद करेंगे। उन्‍होंने कहा, 'बहुत सारे लोग अलग-अलग मुद्दों पर मेरा इंटरव्यू लेते रहते हैं। मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था। जब चुनाव आयोग मुझे बुलाएगा तब मैं जवाब दूंगा।'

 

मोदी के खिलाफ खड़े होने से कांग्रेस ने प्रियंका को रोका, लेकिन मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी!

ई दिल्ली. प्रियंका गांधी वाड्रा बनाम नरेंद्र मोदी। अगर लोकसभा चुनाव 2014 में यह समीकरण बनता तो शायद इससे ज्यादा दिलचस्प मुकाबला और कोई नहीं होता। मीडिया में आई खबरों की मानें तो प्रियंका गांधी वाड्रा खुद चाहती थीं कि वे बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को वाराणसी में टक्कर दें। 

प्रियंका गांधी वाड्रा की कांग्रेस में भूमिका अब सीमित नहीं रह गई है। प्रियंका के बढ़ते कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कांग्रेस में उम्मीदवार चुनने वाली समिति के फैसला लेने के बाद भी देश भर में करीब 100 उम्मीदवार बदल दिए। यही नहीं, सिर्फ उत्तर प्रदेश में उन्होंने 20 उम्मीदवारों को बदल दिया। हालांकि, लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले तक कांग्रेस पार्टी की तरफ से बयान आया था कि प्रियंका सिर्फ रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार का काम देखेंगी। 

 

मोदी का इंटरव्‍यू ब्‍लॉकबस्‍टर मूवी, तो राहुल का कॉमेडी शो

ई दिल्‍ली. शनिवार को बीजेपी के पीएम उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी द्वारा दो अलग-अलग न्‍यूज चैनलों को दिए इंटरव्‍यू का सोशल ने‍टवर्किंग साइट ट्विटर पर काफी मजाक उड़ाया जा रहा है। 
कुछ यूजर्स मोदी के इंटरव्‍यू को प्रायोजित, तो कुछ एजेंडा मान रहे हैं। राहुल गांधी का इंटरव्‍यू प्रसारित होने से कुछ देर पहले एक यूजर ने ट्वीट किया था, 'आज रात नौ बजे राहुल बाबा बताएंगे कि छोटा भीम देखकर हम देश को कैसे 21वीं सदी में पहुंचा सकते हैं।'

Friday, April 11, 2014

Election In Mizoram for Single Loksabha Seat news.


नई दिल्ली.  मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। यहां की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी हो रहा है। उपचुनाव रांगतुर्जो विधानसभा सीट पर कराया जा रहा है। चुनाव के मद्देनजर यहां पर अर्धसैनिक बलों की 8 टुकड़ियों की तैनाती की गई है। मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। 
 
मिजोरम लोकसभा चुनाव: दोपहर 2 बजे तक हुआ 50 फीसदी मतदान

 
दोपहर 2 बजे तक हुआ 50 फीसदी मतदान हो चुका है।
 
इस बार का मतदान प्रतिशत बेहतर है लेकिन पिछले विधानसभा के मुकाबले ये काफी कम है। पिछले विधानसभा चुनाव में 83.41 फीसदी मतदान हुआ था।
 
राज्य के 1,126 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। यहां  मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।


त्रिकोणीय है मुकाबला-