अलवर. कालेधन के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले बाबा रामदेव कालेधन का बचाव करते हुए कैमरे में कैद हो गए। रामदेव व बीजेपी प्रत्याशी चांदनाथ बुधवार को यहां मीडिया से रूबरू हुए। यहीं पर वार्ता में चांदनाथ ने बाबा को उनका पैसा पकड़े जाने की बात बताई। बाबा ने तुरंत उनका हाथ दबाते हुए कहा, 'बावला है क्या, पैसे की बात यहां मत कर, मीडिया सुन रहा है।'
बाद में बताया मीडिया की कल्पना
बाद में सवाल पूछे जाने पर दोनों ने ही पैसों की कोई बात किए जाने से इनकार कर दिया। चांदनाथ बोले, 'यह आपकी (मीडिया) कल्पना है, मेरी तो बाबा से पैसों की कोई बात ही नहीं हुई।' गौरतलब है कि नौ अप्रैल को अलवर में एक जगह से 15 लाख तथा दूसरे स्थान से चार लाख रुपए पकड़े गए थे।




0 comments:
Post a Comment