नई दिल्ली. बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी 17 अप्रैल को वाराणसी में पर्चा दाखिल कर सकते हैं। यहां 12 मई को वोटिंग होगी। लेकिन पर्चा दाखिल करने से पहले पार्टी को मोदी के नामांकन के लिए जरूरी प्रस्तावकों की तलाश जारी है।
वहीं, दूसरा कारण राजनीतिक है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार कैलाश चौरसिया को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से'चाय वाले के मुकाबले पान वाला' की तर्ज पर पेश किया जा चुका है। बीजेपी चाहती है कि वाराणसी से किसी पान वाले को मोदी का प्रस्तावक बनाकर एक तीर से दो निशाना साध लिया जाए। वाराणसी की पारंपरिक पहचान से पान का जुड़ाव बहुत पुराना है।




0 comments:
Post a Comment