Pages

Subscribe:

Ads 468x60px

Showing posts with label rahul gandhi. Show all posts
Showing posts with label rahul gandhi. Show all posts

Thursday, April 17, 2014

चुनाव के पांचवें चरण में टूटा 2009 का रिकॉर्ड, जानिए कौन से राज्‍य में किस पार्टी को होगा फायदा

नई दिल्‍ली. लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के तहत भी लोगों ने जमकर अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल किया। अभी तक के सबसे अहम इस चरण में (जानिए वे छह कारण जिनकी वजह से अहम है पांचवें चरण की वोटिंग) पश्चिम बंगाल में सबसे ज्‍यादा करीब 79 प्रतिशत वोटिंग हुई। बाकी राज्‍यों में भी वोटिंग का प्रतिशत 2009 के चुनाव के मुकाबले काफी सुधरा है। वोटिंग प्रतिशत में इस बढ़ोतरी के कई मायने लगाए जा रहे हैं।
 
- भाजपा का कहना है कि केंद्र में 'महाबदलाव' की भावना के साथ मतदाता बड़ी संख्‍या में मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। लेकिन, कर्नाटक में पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों की तुलना में चार प्रतिशत कम मतदान हुआ है, जो कांग्रेस और बीजेपी दोनों को झटका दे सकता है।
 
- वोटों का बंटवारा भाजपा के पक्ष में जा सकता है।

बीजेपी उम्‍मीदवार से बोले रामदेव- बावला है क्‍या, मीडिया के सामने पैसे की बात मत कर

अलवर. कालेधन के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले बाबा रामदेव कालेधन का बचाव करते हुए कैमरे में कैद हो गए। रामदेव व बीजेपी प्रत्याशी चांदनाथ बुधवार को यहां मीडिया से रूबरू हुए। यहीं पर वार्ता में चांदनाथ ने बाबा को उनका पैसा पकड़े जाने की बात बताई। बाबा ने तुरंत उनका हाथ दबाते हुए कहा, 'बावला है क्या, पैसे की बात यहां मत कर, मीडिया सुन रहा है।'
बाद में बताया मीडिया की कल्‍पना

 
बाद में सवाल पूछे जाने पर दोनों ने ही पैसों की कोई बात किए जाने से इनकार कर दिया। चांदनाथ बोले, 'यह आपकी (मीडिया) कल्पना है, मेरी तो बाबा से पैसों की कोई बात ही नहीं हुई।' गौरतलब है कि नौ अप्रैल को अलवर में एक जगह से 15 लाख तथा दूसरे स्थान से चार लाख रुपए पकड़े गए थे। 

Wednesday, April 16, 2014

शाहरुख ने रचाया विराट कोहली का स्वयंवर, देखें IPL-7 ओपनिंग सेरेमनी की तस्‍वीरें

दुबई. इंडियन प्रीमियर लीग के सातवें सीजन का आगाज हो चुका है। यहां आयोजित ओपनिंग सेरेमनी को बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने रंगारंग बनाया। 
शेन वाटसन का परफॉर्मेंस

 
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वाटसन ने शाहरुख के साथ स्टेज पर परफॉर्मेंस दिया। वाटसन के बैटिंग स्किल्स तो सभी जानते हैं, लेकिन वे एक बेहतरीन गिटारिस्ट भी हैं, इसका परिचय उन्होंने सेरेमनी के दौरान दिया।


राजनाथ ने पहनी मुस्लिम टोपी, मोदी बोले- हावी हो रही दिखावे की राजनीति

नई दिल्ली. चुनावी मौसम में 'मुस्लिम टोपी' सियासी गलियारों में चर्चा का मुद्दा बन गई है। एक तरफ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की मुस्लिम टोपी पहने तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तो दूसरी ओर उसी पार्टी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने इसे इसे महज दिखावा करार दिया है। बिना राजनाथ सिंह का संदर्भ लिए मोदी ने गुरुवार को एक बार फिर दोहराया कि वह केवल दिखावे या किसी को खुश करने के लिए कोई 'प्रतीक' नहीं पहनेंगे। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सोनिया गांधी मुस्लिम टोपी पहनती हैं?
मोदी की वेबसाइट अब उर्दू में भी

मुस्लिम वोटर्स तक पहुंच बनाने के लिए मोदी ने अब अपनी वेबसाइट को उर्दू में भी लॉन्च किया है। मोदी की वेबसाइट अभी तक 16 भाषाओं में उपलब्ध थी, अब उर्दू को मिलाकर कुल 17 भाषाओं में इस पर मौजूद सामग्री को पढ़ा जा सकेगा। मोदी की वेबसाइट अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, संस्कृत , कन्नड़, मलयालम, तेलुगू,  तमिल, मराठी, पंजाबी, असमी और उड़िया जैसी भारतीय भाषाओं के अलावा, जापानी, चीनी और रूसी भाषा में भी मौजूद है। 

जगह देख कर एक ही मुद्दे पर गलत आंकड़े देकर मोदी पर निशाना साध रहे राहुल!

दिल्‍ली. कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी बुधवार को बिहार के किशनंगज में हुई एक रैली में बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदीपर निशाना साधने के दौरान गलतबयानी कर गए। उन्‍होंने यहां आरोप लगाया कि मोदी ने पूर्णिया के बराबर जमीन बेहद सस्‍ते में बांट दी। वहीं इससे पहले, मंगलवार को पुणे में आयोजित रैली में राहुल ने कहा था कि मोदी ने औरंगाबाद के आकार की जमीन अडाणी को सस्‍ते में दे दी। हकीकत में बिहार के पूर्णिया और महाराष्‍ट्र के औरंगाबाद के क्षेत्रफल में काफी फर्क है।
इसमें शहरी इलाका 400.21 वर्ग किमी, जबकि ग्रामीण इलाका 2800.10 वर्ग किमी में है। पूर्णिया टाउन भी करीब 45 वर्ग किमी में है। 

Tuesday, April 15, 2014

'गुजरात मॉडल' विकास का नहीं, यह तो जनता को बहकाने के लिए 'टॉफी मॉडल' है:राहुल

लातूर/जगतसिंहपुर. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा के जगतसिंहपुर और महाराष्ट्र के लातूर में सभाएं की। इस दौरान उनके निशाने पर ओडिशा के मुख्‍यमंत्री और बीजेडी नेता नवीन पटनायक तो थे ही। साथ में नरेंद्र मोदी और उनकी बीजेपी भी थी।
अदाणी को गुजरात में औरंगाबाद शहर जितनी जमीन 300 करोड़ रु. में दे दी। एक रु. मीटर में उन्हें 45 हजार एकड़ जमीन दी गई। गुजरात में  उनको एक रु. में एक मीटर जमीन मिलती है। यहां आपको एक रु. में टॉफी मिलती है। अब आप ही सोचे कि  गुजरात, विकास का मॉडल है या नहीं। मेरी नजर में तो यह जनता को बह‍काने के लिए टॉफी मॉडल है।

मोदी के सामने सवाल, वाराणसी में चाय वाले को या पान वाले को बनाएं प्रस्तावक

नई दिल्ली. बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी 17 अप्रैल को वाराणसी में पर्चा दाखिल कर सकते हैं। यहां 12 मई को वोटिंग होगी। लेकिन पर्चा दाखिल करने से पहले पार्टी को मोदी के नामांकन के लिए जरूरी प्रस्तावकों की तलाश जारी है। 
वहीं, दूसरा कारण राजनीतिक है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार कैलाश चौरसिया को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से'चाय वाले के मुकाबले पान वाला' की तर्ज पर पेश किया जा चुका है। बीजेपी चाहती है कि वाराणसी से किसी पान वाले को मोदी का प्रस्तावक बनाकर एक तीर से दो निशाना साध लिया जाए। वाराणसी की पारंपरिक पहचान से पान का जुड़ाव बहुत पुराना है। 

Friday, April 11, 2014

ANALYSIS: Which Party Will Be Benefited From High Voter Turnout.

नई दिल्‍ली. दिल्‍ली सहित देशभर में गुरुवार को हुए तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के तहत रिकॉर्ड मतदान हुआ। 1984 के बाद पहली बार हुए इस रिकॉर्ड मतदान के कई मायने लगाए जा रहे हैं। (तस्‍वीरों में देखिए, दिल्‍ली में सोनिया, राहुल, केजरीवाल ने कैसे डाला वोट)

इंदिरा की हत्‍या के बाद पहली बार इतनी वोटिंग: जानिए, किसे पहुंच सकता है फायदा

कोई इसे बीजेपी और नरेंद्र मोदी के पक्ष में बना माहौल बता रहा है तो किसी का कहना है कि मुसलमान वोटरों ने एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ वोट दिया है। (तस्‍वीरों में देखिए, देश भर में दिग्‍गजों ने डाला वोट) ऐसा इसलिए क्‍योंकि पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के दंगा प्रभावित इलाकों में भी वोटिंग का नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। दूसरी तरफ, यह भी माना जा रहा है कि रिकॉर्ड वोटिंग का फायदा आम आदमी पार्टी को हो सकता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि जो लोग कांग्रेस के काम से नाराज हैं और बीजेपी के साथ नहीं जाना चाहते हैं उसका फायदा आम आदमी पार्टी को मिल सकता है।

Wednesday, April 9, 2014

AAP Leader Kejriwal To Meet Man Who Slapped Him.

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को लाली से मिलने उसके घर पहुंचे। लाली वही शख्स है जिसने मंगलवार को दिल्ली के सुल्तानपुरी में रोड शो के दौरान केजरीवाल को थप्पड़ मारा था। लाली ने माफी मांगते हुए कहा कि मेरे लिए केजरीवाल तो भगवान हैं। लाली ने रोते हुए केजरीवाल के आगे हाथ जोड़ लिए (देखें तस्‍वीरें)। सुल्तानपुरी के किराड़ी में रहने वाले ऑटो ड्राईवर लाली की पत्नी ने केजरीवाल से पति को माफ करने की अपील की है। केजरीवाल लाली के घर के अलावा जामिया नगर भी गए। यहां केजरीवाल उस मुस्लिम युवक से मिले जिसने मुजफ्फरनगर दंगों पर उनके रुख से नाराज होकर उन्हें घूंसा मारा था। केजरीवाल के इस कदम को विरोधी पार्टियों ने सुर्खियों में बने रहने का हथकंडा करार दिया है। भाजपा नेता विजय कुमार मल्‍होत्रा ने तो कह दिया कि केजरीवाल थप्‍पड़ और स्‍याही साथ लेकर चलते हैं।
 
ऑटो ड्राइवर से मिले केजरीवालः माला पहनाकर थप्पड़ मारने वाले ने जोड़े हाथ
 
क्या है मामला? 
केजरीवाल मंगलवार को उत्‍तर-पश्चिमी दिल्‍ली से पार्टी प्रत्‍याशी राखी बिड़लान के लिए सुल्तानपुरी इलाके में रोड शो कर रहे थे। इसी  दौरान ही एक शख्‍स ने पहले उन्‍हें माला पहनाई और दो जोरदार थप्‍पड़ मारे। इस शख्‍स को 'आप' समर्थकों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की हालांकि, बाद में पुलिस ने इस शख्‍स को हिरासत में ले लिया। इस शख्‍स की पहचान किराड़ी के अमन विहार में रहने वाले लाली के रूप में हुई। लाली ऑटो चालक है। वह केजरीवाल से इस बात को लेकर नाराज था कि उन्होंने अपने वादों को पूरा नहीं किया। 
 

Tuesday, April 8, 2014

चुनाव आयोग से लड़ाई में अकड़ दिखाने के बाद झुकीं ममता, अफसरों को हटाने राजी

कोलकाता। चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के बीच समझौता हो गया है। ममता अफसरों के तबादले के लिए तैयार हैं और चुनाव आयोग से उन्होंने जानकारी मांगी है। साथ ही उन्होंने तीन अफसरों के नाम भी सुझाए हैं। इससे पहले बनर्जी ने कहा था कि वह आंख मूंद कर आयोग के आदेशों का पालन नहीं करेंगी और छह अफसरों का तबादला नहीं करेंगी। उन्‍होंने कहा कि वह जेल जाने को तैयार हैं।
6 अफसरों के तत्काल तबादले पर छिड़ी जंग में प. बंगाल के मुख्य सचिव ने आयोग के आदेश मानने से साफ इनकार कर दिया है। राज्य के मुख्य सचिव संजय मित्रा ने आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि अफसरों के तबादले करना संभव नहीं है, क्योंकि इससे प्रशासनिक दिक्कतें उत्पन्न होंगी। मित्रा ने आयोग से आदेश पर पुनर्विचार करने का अनुरोध भी किया है। इस सूरत में माना जा रहा है कि प.बंगाल में चुनाव रद्द होंगे। चुनाव आयोग ने मंगलवार दोपहर 2.30 बजे तक की डेडलाइन तय की थी। आयोग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यदि डेडलाइन पूरी होने से पहले ममता सरकार हमारे आदेश नहीं मानेगी, तो ऐसी सूरत में चुनाव कराना संभव नहीं है। 

Monday, April 7, 2014

BJP Releases It's Manifesto On First Phase Of Lok Sabha Election.

नई दिल्‍ली.  भाजपा ने सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। एक तरफ जहां अयोध्‍या में राम मंदिर का मुद्दा घोषणापत्र (पूरा घोषणापत्र पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें) से अछूता नहीं रह सका वहीं इसमें विकास और समाज के सभी वर्गों के कल्‍याण से जुड़ी कई बातें की गई हैं। लेकिन, राम मंदिर मुद्दे को घोषणापत्र में शामिल करने को लेकर पार्टी चारों ओर से घिर गई है। कांग्रेस समते सभी विरोधी दल बीजेपी पर जमकर हमले बोल रहे हैं। राम मंदिर मुददे को घोषणापत्र में शामिल किए जाने से खफा कांग्रेस ने चुनाव आयोग से बीजेपी की शिकायत भी की है।

मंदिर के वादे पर कांग्रेस ने भाजपा को आयोग में घसीटा, हमलावर हुए दिग्विजय

राम मंदिर को लेकर कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना 
 
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने बीजेपी पर राम के नाम की गलत राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस मुद्दे के सहारे केवल वोट मांगना चाहती है, उनका राम मंदिर बनाने का इरादा नहीं है।
 

BJP'S Manifesto Released.

नई दिल्ली. भाजपा ने सोमवार को आखिरकार अपना घोषणापत्र (पढ़ें मैनिफेस्‍टो की मुख्‍य बातें) जारी कर दिया। भारतीय चुनाव के इतिहास में ऐसा उदाहरण शायद ही मिले कि मतदान शुरू हो जाने के बाद एक राष्‍ट्रीय पार्टी घोषणापत्र जारी करे।

जानिए, बीजेपी के घोषणापत्र में क्‍या है और इससे जुड़ी अंदर की पांच बातें


सोमवार को असम और त्रिपुरा की छह सीटों पर वोटिंग के साथ 16वीं लोकसभा चुनने के लिए मतदान का सिलसिला शुरू होने के करीब ढाई घंटे बाद बीजेपी के तमाम दिग्‍गज नेता नई दिल्‍ली में पार्टी मुख्‍यालय पर घोषणापत्र जारी करने के लिए जुटे। वे इतनी जल्‍दबाजी में थे कि कार्यक्रम का संचालन कर रहे नेता रविशंकर प्रसाद ने घोषणापत्र जारी होने के बाद मीडिया को कहा कि वे पत्रकारों के केवल चार सवाल ही लेंगे। साथ ही, उन्‍होंने छोटे सवाल पूछने की भी गुजारिश की। छह-सात सवाल लेने के बाद उन्‍होंने कहा कि हमारे नेताओं को दौरे पर जाना है, वे पहले ही आधा घंटा लेट हो चुके हैं। यह कह कर उन्‍होंने पत्रकारों को जलपान के लिए आमंत्रित कर दिया।

Election News 2014 in Hindi: Controvercial Statement By AAP's Arvind Kejriwal In Delhi Road Show

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विवादास्पद बयान दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे देने के मामले में सफाई देते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह न तो किसी की बेटी को लेकर भागे और न ही पाकिस्तान गए,वह तो सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं। केजरीवाल की सभा में मशहूर बॉलीवुड संगीतकार विशाल डडलानी ने भी एक विवादास्पद गाना गाया। उनके गाने के बोल थे ‘बचना ऐ कमीनों लो मैं आ गया....’

केजरीवाल ने कहा- किसी की बेटी लेकर नहीं भागा, न ही गया पाकिस्तान

रविवार को चांदनी चौक में एक चुनावी सभा के दौरान केजरवील ने दिल्ली के सीएम पद से अपने इस्तीफे को सही ठहराते हुए कहा, ‘लोग कहते हैं कि मैं भाग गया हूं लेकिन मैं तो कहीं नहीं गया हूं’। उन्होंने आगे कहा, ‘ मैं किसी की बेटी को लेकर नहीं भागा हूं, मैं यहीं हूं और आखिरी सांस तक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा।’