Pages

Subscribe:

Ads 468x60px

Saturday, April 19, 2014

शाह ने बोला अजय राय पर हमला, कहा- AK-47 के कारोबार से जुड़ा है उनका नाम

लखनऊ. वाराणसी लोकसभा सीट पर राजनीति और गर्माने वाली है। इस सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी के पीएम कैंडिडेटनरेंद्र मोदी के करीबी अमित शाह की तरफ से कांग्रेसी कैंडिडेट अजय राय पर जमकर हमला बोला गया। शाह ने लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि वाराणसी से अजय राय का नाम AK-47 रायफलों के कारोबार से जुड़ा है।
कांग्रेसी कैंडिडेट पर शायद पहली बार इतना तीखा हमला बोला गया है। शाह ने कहा कि राजनीतिक शुचिता की बात करने वाली कांग्रेस को क्‍या वाराणसी से एक भी साफ-सुथरा कैंडिडेट नहीं मिला कि उन्‍हें अजय राय को मैदान में लाना पड़ा। शाह ने मांग की कि कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी को इस बारे में अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए। 

0 comments:

Post a Comment