नई दिल्ली. भाजपा ने सोमवार को आखिरकार अपना घोषणापत्र (पढ़ें मैनिफेस्टो की मुख्य बातें) जारी कर दिया। भारतीय चुनाव के इतिहास में ऐसा उदाहरण शायद ही मिले कि मतदान शुरू हो जाने के बाद एक राष्ट्रीय पार्टी घोषणापत्र जारी करे।
सोमवार को असम और त्रिपुरा की छह सीटों पर वोटिंग के साथ 16वीं लोकसभा चुनने के लिए मतदान का सिलसिला शुरू होने के करीब ढाई घंटे बाद बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर घोषणापत्र जारी करने के लिए जुटे। वे इतनी जल्दबाजी में थे कि कार्यक्रम का संचालन कर रहे नेता रविशंकर प्रसाद ने घोषणापत्र जारी होने के बाद मीडिया को कहा कि वे पत्रकारों के केवल चार सवाल ही लेंगे। साथ ही, उन्होंने छोटे सवाल पूछने की भी गुजारिश की। छह-सात सवाल लेने के बाद उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं को दौरे पर जाना है, वे पहले ही आधा घंटा लेट हो चुके हैं। यह कह कर उन्होंने पत्रकारों को जलपान के लिए आमंत्रित कर दिया।

0 comments:
Post a Comment