Pages

Subscribe:

Ads 468x60px

Showing posts with label aap. Show all posts
Showing posts with label aap. Show all posts

Monday, April 14, 2014

After Kejriwal Stone Thrown at Shazia Ilmi's Meeting.

नीमच/नालंदा. आम आदमी पार्टी के दो उम्‍मीदवारों पर रविवार को हमले हुए। शाजिया इल्‍मी की सभा में मध्‍य प्रदेश में पत्‍थर फेंके गए, जबकि बिहार के नालंदा में पार्टी प्रत्‍याशी प्रणव प्रकाश की बुरी तरह से पिटाई की गई। प्रणव की पिटाई के विरोध में सोमवार को आप के कार्यकर्ता सड़कों पर भी उतरे। उन्‍होंने पटना में मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। नालंदा में भी दोनों पार्टियों (आप और जद-यू) के समर्थकों में भिड़ंत हुई।
 
नेता पर कातिलाना हमले के बाद भड़के कार्यकर्ता, नीतीश के गढ़ में भिड़े AAP-JDU समर्थक
 
 
रविवार को अपने उम्मीदवार पर हमले के बाद नालंदा संसदीय क्षेत्र के आप कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। वहीं, जद-यू कार्यकर्ता इस बात से नाराज हैं कि रविवार को प्रणव प्रकाश पर हुए हमले में जद-यू के नेताओं का नाम घसीटा जा रहा है। इस बात को लेकर ही सोमवार को नालंदा जिला के रहुई प्रखंड में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। चंडी में तो आप के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के सभास्थल के पास जाकर विरोध जताया।

Friday, April 11, 2014

Kejriwal Conface Region For Delhi Government Is A Fastest Desigion.


नई दिल्ली.आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माना कि दिल्ली की सरकार से इस्तीफा देने का समय गलत था। एक अखबार से बात करते हुए केजरीवाल ने पहली बार यह स्वीकार किया है कि उन्हें दिल्ली की सरकार से किसी बेहतर समय पर इस्तीफा देना चाहिए था।
 
केजरीवाल ने पहली बार माना 'दिल्ली की सरकार से इस्तीफा देना गलत था'

 
केजरीवाल ने माना है कि इस्तीफा देने का फैसला ज्यादा जोश में आकर लिया गया इसके लिए किसी बेहतर मौके की तलाश करनी चाहिए थी। केजरीवाल ने पहली बार यह भी माना कि जिस वक्त कांग्रेस और बीजेपी ने जन लोकपाल बिल पर विरोध किया उसी रात उन्होने इस्तीफा देने का मन बनाया था लेकिन यह उनकी गलती थी,हालांकि अब उन्हें इसका कोई दुख या खेद नहीं नहीं है। अरविंद मानते हैं कि इस्तीफा देने का फैसला उसी रात नहीं करना चाहिए था। केजरीवाल अपनी पार्टी का प्रचार करने पंजाब और अमृतसर जा रहे थे इसी दौरान उन्होने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया।
 

Election In Mizoram for Single Loksabha Seat news.


नई दिल्ली.  मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। यहां की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी हो रहा है। उपचुनाव रांगतुर्जो विधानसभा सीट पर कराया जा रहा है। चुनाव के मद्देनजर यहां पर अर्धसैनिक बलों की 8 टुकड़ियों की तैनाती की गई है। मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। 
 
मिजोरम लोकसभा चुनाव: दोपहर 2 बजे तक हुआ 50 फीसदी मतदान

 
दोपहर 2 बजे तक हुआ 50 फीसदी मतदान हो चुका है।
 
इस बार का मतदान प्रतिशत बेहतर है लेकिन पिछले विधानसभा के मुकाबले ये काफी कम है। पिछले विधानसभा चुनाव में 83.41 फीसदी मतदान हुआ था।
 
राज्य के 1,126 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। यहां  मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।


त्रिकोणीय है मुकाबला-

Wednesday, April 9, 2014

AAP Leader Kejriwal To Meet Man Who Slapped Him.

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को लाली से मिलने उसके घर पहुंचे। लाली वही शख्स है जिसने मंगलवार को दिल्ली के सुल्तानपुरी में रोड शो के दौरान केजरीवाल को थप्पड़ मारा था। लाली ने माफी मांगते हुए कहा कि मेरे लिए केजरीवाल तो भगवान हैं। लाली ने रोते हुए केजरीवाल के आगे हाथ जोड़ लिए (देखें तस्‍वीरें)। सुल्तानपुरी के किराड़ी में रहने वाले ऑटो ड्राईवर लाली की पत्नी ने केजरीवाल से पति को माफ करने की अपील की है। केजरीवाल लाली के घर के अलावा जामिया नगर भी गए। यहां केजरीवाल उस मुस्लिम युवक से मिले जिसने मुजफ्फरनगर दंगों पर उनके रुख से नाराज होकर उन्हें घूंसा मारा था। केजरीवाल के इस कदम को विरोधी पार्टियों ने सुर्खियों में बने रहने का हथकंडा करार दिया है। भाजपा नेता विजय कुमार मल्‍होत्रा ने तो कह दिया कि केजरीवाल थप्‍पड़ और स्‍याही साथ लेकर चलते हैं।
 
ऑटो ड्राइवर से मिले केजरीवालः माला पहनाकर थप्पड़ मारने वाले ने जोड़े हाथ
 
क्या है मामला? 
केजरीवाल मंगलवार को उत्‍तर-पश्चिमी दिल्‍ली से पार्टी प्रत्‍याशी राखी बिड़लान के लिए सुल्तानपुरी इलाके में रोड शो कर रहे थे। इसी  दौरान ही एक शख्‍स ने पहले उन्‍हें माला पहनाई और दो जोरदार थप्‍पड़ मारे। इस शख्‍स को 'आप' समर्थकों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की हालांकि, बाद में पुलिस ने इस शख्‍स को हिरासत में ले लिया। इस शख्‍स की पहचान किराड़ी के अमन विहार में रहने वाले लाली के रूप में हुई। लाली ऑटो चालक है। वह केजरीवाल से इस बात को लेकर नाराज था कि उन्होंने अपने वादों को पूरा नहीं किया। 
 

Monday, April 7, 2014

BJP Releases It's Manifesto On First Phase Of Lok Sabha Election.

नई दिल्‍ली.  भाजपा ने सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। एक तरफ जहां अयोध्‍या में राम मंदिर का मुद्दा घोषणापत्र (पूरा घोषणापत्र पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें) से अछूता नहीं रह सका वहीं इसमें विकास और समाज के सभी वर्गों के कल्‍याण से जुड़ी कई बातें की गई हैं। लेकिन, राम मंदिर मुद्दे को घोषणापत्र में शामिल करने को लेकर पार्टी चारों ओर से घिर गई है। कांग्रेस समते सभी विरोधी दल बीजेपी पर जमकर हमले बोल रहे हैं। राम मंदिर मुददे को घोषणापत्र में शामिल किए जाने से खफा कांग्रेस ने चुनाव आयोग से बीजेपी की शिकायत भी की है।

मंदिर के वादे पर कांग्रेस ने भाजपा को आयोग में घसीटा, हमलावर हुए दिग्विजय

राम मंदिर को लेकर कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना 
 
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने बीजेपी पर राम के नाम की गलत राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस मुद्दे के सहारे केवल वोट मांगना चाहती है, उनका राम मंदिर बनाने का इरादा नहीं है।
 

BJP'S Manifesto Released.

नई दिल्ली. भाजपा ने सोमवार को आखिरकार अपना घोषणापत्र (पढ़ें मैनिफेस्‍टो की मुख्‍य बातें) जारी कर दिया। भारतीय चुनाव के इतिहास में ऐसा उदाहरण शायद ही मिले कि मतदान शुरू हो जाने के बाद एक राष्‍ट्रीय पार्टी घोषणापत्र जारी करे।

जानिए, बीजेपी के घोषणापत्र में क्‍या है और इससे जुड़ी अंदर की पांच बातें


सोमवार को असम और त्रिपुरा की छह सीटों पर वोटिंग के साथ 16वीं लोकसभा चुनने के लिए मतदान का सिलसिला शुरू होने के करीब ढाई घंटे बाद बीजेपी के तमाम दिग्‍गज नेता नई दिल्‍ली में पार्टी मुख्‍यालय पर घोषणापत्र जारी करने के लिए जुटे। वे इतनी जल्‍दबाजी में थे कि कार्यक्रम का संचालन कर रहे नेता रविशंकर प्रसाद ने घोषणापत्र जारी होने के बाद मीडिया को कहा कि वे पत्रकारों के केवल चार सवाल ही लेंगे। साथ ही, उन्‍होंने छोटे सवाल पूछने की भी गुजारिश की। छह-सात सवाल लेने के बाद उन्‍होंने कहा कि हमारे नेताओं को दौरे पर जाना है, वे पहले ही आधा घंटा लेट हो चुके हैं। यह कह कर उन्‍होंने पत्रकारों को जलपान के लिए आमंत्रित कर दिया।

Election News 2014 in Hindi: Controvercial Statement By AAP's Arvind Kejriwal In Delhi Road Show

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विवादास्पद बयान दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे देने के मामले में सफाई देते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह न तो किसी की बेटी को लेकर भागे और न ही पाकिस्तान गए,वह तो सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं। केजरीवाल की सभा में मशहूर बॉलीवुड संगीतकार विशाल डडलानी ने भी एक विवादास्पद गाना गाया। उनके गाने के बोल थे ‘बचना ऐ कमीनों लो मैं आ गया....’

केजरीवाल ने कहा- किसी की बेटी लेकर नहीं भागा, न ही गया पाकिस्तान

रविवार को चांदनी चौक में एक चुनावी सभा के दौरान केजरवील ने दिल्ली के सीएम पद से अपने इस्तीफे को सही ठहराते हुए कहा, ‘लोग कहते हैं कि मैं भाग गया हूं लेकिन मैं तो कहीं नहीं गया हूं’। उन्होंने आगे कहा, ‘ मैं किसी की बेटी को लेकर नहीं भागा हूं, मैं यहीं हूं और आखिरी सांस तक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा।’