नीमच/नालंदा. आम आदमी पार्टी के दो उम्मीदवारों पर
रविवार को हमले हुए। शाजिया इल्मी की सभा में मध्य प्रदेश में पत्थर
फेंके गए, जबकि बिहार के नालंदा में पार्टी प्रत्याशी प्रणव प्रकाश की
बुरी तरह से पिटाई की गई। प्रणव की पिटाई के विरोध में सोमवार को आप के
कार्यकर्ता सड़कों पर भी उतरे। उन्होंने पटना में मुख्य निर्वाचन अधिकारी
के दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। नालंदा में भी दोनों पार्टियों (आप और जद-यू) के समर्थकों में भिड़ंत हुई।
रविवार को अपने उम्मीदवार पर हमले के बाद नालंदा संसदीय क्षेत्र के आप
कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। वहीं, जद-यू कार्यकर्ता इस बात से नाराज हैं कि
रविवार को प्रणव प्रकाश पर हुए हमले में जद-यू के नेताओं का नाम घसीटा जा
रहा है। इस बात को लेकर ही सोमवार को नालंदा जिला के रहुई प्रखंड में दोनों
पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। चंडी में तो आप के कार्यकर्ताओं
ने मुख्यमंत्री के सभास्थल के पास जाकर विरोध जताया।



0 comments:
Post a Comment