नई दिल्ली. बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी की शादी का मामला कोर्ट में पहुंच गया है। अहमदाबाद की एक स्थानीय अदालत ने इस मामले में मोदी के खिलाफ दाखिल एक याचिका पर शहर की पुलिस को रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। याचिका में मोदी पर हलफनामा दाखिल करते वक्त तथ्यों को छुपाने का आरोप लगाया गया है।
इससे पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता निशांत वर्मा मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए रनीप पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। उनका आरोप है कि 2012 के विधानसभा चुनाव के वक्त नामांकन दाखिल करते समय मोदी ने अपनी वैवाहिक स्थिति के बारे में जानकारियों को छुपाया था।




0 comments:
Post a Comment