Pages

Subscribe:

Ads 468x60px

Showing posts with label Priyanka Gandhi. Show all posts
Showing posts with label Priyanka Gandhi. Show all posts

Thursday, April 17, 2014

काशी में मुश्किल में केजरीवाल, लाठियों और गालियों के चलते नहीं कर पा रहे प्रचार

वाराणसी. बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाराणसी पहुंचे अरविंद केजरीवाल यहां लगातारविरोधों का सामना कर रहे हैं। वह शहर में जहां भी जा रहे हैं, बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक उनका विरोध कर रहे हैं। ताजा वाकया शुक्रवार सुबह का है। शहर के कंपनी बाग में जब वह प्रचार करने निकले तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकेविरोध में और मोदी के समर्थन में जमकर नारे लगाए। विरोधियों ने कहा कि वाराणसी में अब चाहे कोई भी आ जाए, मोदी दो लाख वोटों के अंतर से जीतेंगे। केजरीवाल के विरोधियों ने एक बार फिर उन्‍हें भगोड़ा करार दिया और कहा कि जो दिल्‍ली की सत्‍ता नहीं चला पाया वह देश क्‍या चलाएगा। उधर, केजरीवाल के खिलाफ फिर से पोस्‍टरों के जरिए भी हमला बोला गया है। उनके खिलाफ लगाए गए इन पोस्‍टरों में उनके जल्‍दी स्‍वस्‍थ होने की कामना की गई। साथ ही उनके मजबूत दिमाग की भी कामना की गई है।
हालांकि, केजरीवाल हमेशा की तरह विरोधियों से प्‍यार की राजनीति करने दिखे। उन्‍होंने कहा, 'नफरत की राजनीति को हम प्यार में बदलेंगे। विरोध कर रहे लोगों से बैठकर बातचीत करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि मोदी के समर्थक गुमराह बच्चे हैं। केजरीवाल ने कहा कि वह उन असहमत लोगों से हर तरह की बातचीत को तैयार हैं। जब केजरीवाल से पूछा गया कि क्‍या यह विरोध प्रायोजित था तो उन्‍होंने कहा, 'आप लोग सब समझते हैं।'

बीजेपी उम्‍मीदवार से बोले रामदेव- बावला है क्‍या, मीडिया के सामने पैसे की बात मत कर

अलवर. कालेधन के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले बाबा रामदेव कालेधन का बचाव करते हुए कैमरे में कैद हो गए। रामदेव व बीजेपी प्रत्याशी चांदनाथ बुधवार को यहां मीडिया से रूबरू हुए। यहीं पर वार्ता में चांदनाथ ने बाबा को उनका पैसा पकड़े जाने की बात बताई। बाबा ने तुरंत उनका हाथ दबाते हुए कहा, 'बावला है क्या, पैसे की बात यहां मत कर, मीडिया सुन रहा है।'
बाद में बताया मीडिया की कल्‍पना

 
बाद में सवाल पूछे जाने पर दोनों ने ही पैसों की कोई बात किए जाने से इनकार कर दिया। चांदनाथ बोले, 'यह आपकी (मीडिया) कल्पना है, मेरी तो बाबा से पैसों की कोई बात ही नहीं हुई।' गौरतलब है कि नौ अप्रैल को अलवर में एक जगह से 15 लाख तथा दूसरे स्थान से चार लाख रुपए पकड़े गए थे। 

Monday, April 14, 2014

After Kejriwal Stone Thrown at Shazia Ilmi's Meeting.

नीमच/नालंदा. आम आदमी पार्टी के दो उम्‍मीदवारों पर रविवार को हमले हुए। शाजिया इल्‍मी की सभा में मध्‍य प्रदेश में पत्‍थर फेंके गए, जबकि बिहार के नालंदा में पार्टी प्रत्‍याशी प्रणव प्रकाश की बुरी तरह से पिटाई की गई। प्रणव की पिटाई के विरोध में सोमवार को आप के कार्यकर्ता सड़कों पर भी उतरे। उन्‍होंने पटना में मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। नालंदा में भी दोनों पार्टियों (आप और जद-यू) के समर्थकों में भिड़ंत हुई।
 
नेता पर कातिलाना हमले के बाद भड़के कार्यकर्ता, नीतीश के गढ़ में भिड़े AAP-JDU समर्थक
 
 
रविवार को अपने उम्मीदवार पर हमले के बाद नालंदा संसदीय क्षेत्र के आप कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। वहीं, जद-यू कार्यकर्ता इस बात से नाराज हैं कि रविवार को प्रणव प्रकाश पर हुए हमले में जद-यू के नेताओं का नाम घसीटा जा रहा है। इस बात को लेकर ही सोमवार को नालंदा जिला के रहुई प्रखंड में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। चंडी में तो आप के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के सभास्थल के पास जाकर विरोध जताया।

मोदी के खिलाफ खड़े होने से कांग्रेस ने प्रियंका को रोका, लेकिन मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी!

ई दिल्ली. प्रियंका गांधी वाड्रा बनाम नरेंद्र मोदी। अगर लोकसभा चुनाव 2014 में यह समीकरण बनता तो शायद इससे ज्यादा दिलचस्प मुकाबला और कोई नहीं होता। मीडिया में आई खबरों की मानें तो प्रियंका गांधी वाड्रा खुद चाहती थीं कि वे बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को वाराणसी में टक्कर दें। 

प्रियंका गांधी वाड्रा की कांग्रेस में भूमिका अब सीमित नहीं रह गई है। प्रियंका के बढ़ते कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कांग्रेस में उम्मीदवार चुनने वाली समिति के फैसला लेने के बाद भी देश भर में करीब 100 उम्मीदवार बदल दिए। यही नहीं, सिर्फ उत्तर प्रदेश में उन्होंने 20 उम्मीदवारों को बदल दिया। हालांकि, लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले तक कांग्रेस पार्टी की तरफ से बयान आया था कि प्रियंका सिर्फ रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार का काम देखेंगी।