ई दिल्ली. प्रियंका गांधी वाड्रा बनाम नरेंद्र मोदी। अगर लोकसभा चुनाव 2014 में यह समीकरण बनता तो शायद इससे ज्यादा दिलचस्प मुकाबला और कोई नहीं होता। मीडिया में आई खबरों की मानें तो प्रियंका गांधी वाड्रा खुद चाहती थीं कि वे बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को वाराणसी में टक्कर दें।
प्रियंका गांधी वाड्रा की कांग्रेस में भूमिका अब सीमित नहीं रह गई है। प्रियंका के बढ़ते कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कांग्रेस में उम्मीदवार चुनने वाली समिति के फैसला लेने के बाद भी देश भर में करीब 100 उम्मीदवार बदल दिए। यही नहीं, सिर्फ उत्तर प्रदेश में उन्होंने 20 उम्मीदवारों को बदल दिया। हालांकि, लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले तक कांग्रेस पार्टी की तरफ से बयान आया था कि प्रियंका सिर्फ रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार का काम देखेंगी।




0 comments:
Post a Comment