Pages

Subscribe:

Ads 468x60px

Showing posts with label india election news 2014.. Show all posts
Showing posts with label india election news 2014.. Show all posts

Saturday, April 19, 2014

अन्‍ना ने केजरीवाल को बताया मौकापरस्‍त, कहा- कोई अच्‍छे दिन नहीं आने वाले

जयपुर. अन्‍ना हजारे ने कभी अपने करीबी रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को मौकापरस्‍त बताते हुए उन पर हमला बोला है। अन्‍ना ने कहा कि केजरीवाल जैसे व्‍यक्ति में उनकी शुरू से ही कोई दिलचस्‍पी नहीं थी। अन्‍ना ने बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। मोदी के अच्‍छे दिन आने वाले हैं बयान पर निशाना साधते हुए अन्‍ना ने कहा कि कोई अच्‍छे दिन नहीं आने वाले। अन्‍ना ने कहा, 'देश में सत्ता परिवर्तन से सुख भरे दिन नहीं आने वाले।
अन्ना 9 अगस्त को मुंबई से असली आजादी आंदोलन की शुरूआत करने वाले हैं। इसी सिलसिले में पहली सभा की शुरुआत करने वह जयपुर आए थे। जब उनसे पूछा गया कि क्‍या केजरीवाल ने उन्‍हें मोहरा बनाया तो अन्‍ना ने कहा, 'उन्होंने मोहरा बनाया, मीडिया ने उन्हें खूब चढ़ाया। अब हम नए आंदोलन में खूब सावधानी बरत रहे हैं और ऐसे मौकापरस्तों को नहीं आने देंगे।'

Friday, April 18, 2014

गलत ढंग से चंदा देने के दोषी संत सिंह चटवाल को हो सकती है 6 साल की सजा

न्यूयॉर्क। भारतीय मूल के होटल कारोबारी संत सिंह चटवाल ने अमेरिकी चुनाव अभियान के लिए गैरकानूनी तरीके से 188, 000 डॉलर का चंदा देने की बात कबूल कर ली है। न्यूयॉर्क की अदालत में गुरुवार को उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि तीन उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार के लिए उन्होंने गैरकानूनी तरीके से चंदा दिया। कोर्ट ने उन्‍हें दोषी करार दिया है, लेकिन अभी सजा नहीं सुनाई है। उन्‍हें 6 साल तक की कैद हो सकती है।
उन्हें फिलहाल साढ़े सात लाख डॉलर के जमानती बॉन्ड पर रिहा किया गया है और 31 जुलाई को उन्हें सजा सुनाई जाएगी। वहीं, जुर्म कबूलने के लिए सरकार के साथ हुए समझौते के तहत चटवाल 10 लाख डॉलर का जुर्माना भरने को सहमत हुए हैं। 

Thursday, April 17, 2014

यूपी बीजेपी में बगावती सुर: चिन्मयानंद बोले- यूपी में टिकट बंटवारे में हुई गड़बड़

नई दिल्‍ली. बीजेपी में एक बार फिर बगावती सुर सुनाई देने लगे हैं। इस बार मामला उत्‍तर प्रदेश का है। बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता स्‍वामी चिन्मयानंद ने कहा है कि यूपी में करीब 20 सीटों पर टिकटों का बंटवारा गलत हुआ है और नरेंद्र मोदीभी इस गलती को जानते हैं। चिन्मयानंद ने कहा कि नरेंद्र मोदी फिलहाल कट्टर हिंदूवाद से दूरी बनाकर रखना चाहते हैं।
वहीं, दूसरी ओर नरेंद्र मोदी और पी चिंदबरम के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। मोदी के 'रीकाउंटिंग मिनिस्टर' वाले बयान पर हमला करते हुए पी चिदंबरम ने उन्‍हें 'एनकाउंटर चीफ मिनिस्टर' कहा डाला है।

Wednesday, April 16, 2014

शाहरुख ने रचाया विराट कोहली का स्वयंवर, देखें IPL-7 ओपनिंग सेरेमनी की तस्‍वीरें

दुबई. इंडियन प्रीमियर लीग के सातवें सीजन का आगाज हो चुका है। यहां आयोजित ओपनिंग सेरेमनी को बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने रंगारंग बनाया। 
शेन वाटसन का परफॉर्मेंस

 
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वाटसन ने शाहरुख के साथ स्टेज पर परफॉर्मेंस दिया। वाटसन के बैटिंग स्किल्स तो सभी जानते हैं, लेकिन वे एक बेहतरीन गिटारिस्ट भी हैं, इसका परिचय उन्होंने सेरेमनी के दौरान दिया।


Monday, April 14, 2014

Modi Said Rahul Is Not Doing Anything About Job Creation For Youth.

चेन्‍नई. बीजेपी के पीएम उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने रविवार को दक्षिण के सुपर स्‍टार अभिनेता रजनीकांत से मुलाकात की। इस मुलाकात को मोदी ने शिष्‍टाचार भेंट बताया। दोनों की यह मुलाकात तमिल न्यू ईयर से एक दिन पहले हुई है।
 
रजनीकांत से मिले मोदी, मुलाकात को बताया शिष्‍टाचार भेंट
 
क्‍या मायने हैं मुलाकात के
 
माना जा रहा है तमिलनाडु में तीसरे नंबर पर चल रहे बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को बढ़त बनाने में रजनीकांत से मोदी की यह मुलाकात कुछ मदद करेगी। गौरतलब है कि तमिलनाडु के बीजेपी नेताओं ने मोदी के पीएम बनने की दौड़ में रजनीकांत से समर्थन करने की गुहार लगाई थी, लेकिन रजनीकांत अब तक किसी भी सार्वजनिक बयान से बचते रहे हैं।

(फोटो: चेन्‍नई स्थित रजनीकांत के घर पर उनसे मुलाकात करते नरेंद्र मोदी।)
 

After Kejriwal Stone Thrown at Shazia Ilmi's Meeting.

नीमच/नालंदा. आम आदमी पार्टी के दो उम्‍मीदवारों पर रविवार को हमले हुए। शाजिया इल्‍मी की सभा में मध्‍य प्रदेश में पत्‍थर फेंके गए, जबकि बिहार के नालंदा में पार्टी प्रत्‍याशी प्रणव प्रकाश की बुरी तरह से पिटाई की गई। प्रणव की पिटाई के विरोध में सोमवार को आप के कार्यकर्ता सड़कों पर भी उतरे। उन्‍होंने पटना में मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। नालंदा में भी दोनों पार्टियों (आप और जद-यू) के समर्थकों में भिड़ंत हुई।
 
नेता पर कातिलाना हमले के बाद भड़के कार्यकर्ता, नीतीश के गढ़ में भिड़े AAP-JDU समर्थक
 
 
रविवार को अपने उम्मीदवार पर हमले के बाद नालंदा संसदीय क्षेत्र के आप कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। वहीं, जद-यू कार्यकर्ता इस बात से नाराज हैं कि रविवार को प्रणव प्रकाश पर हुए हमले में जद-यू के नेताओं का नाम घसीटा जा रहा है। इस बात को लेकर ही सोमवार को नालंदा जिला के रहुई प्रखंड में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। चंडी में तो आप के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के सभास्थल के पास जाकर विरोध जताया।

संजय बारू के खुलासे के बाद अब पी सी पारेख का धमाका, कांग्रेस मुश्किल में

नई दिल्ली. देश के प्रधानमंत्री पर हो रहे किताबी हमलों से न सिर्फ डॉ मनमोहन सिंह परेशान हैं बल्कि इसने कांग्रेस को भी असहज कर दिया है। भले ही मनमोहन सिंह कई अहम मुद्दों पर मौन रहते हों, लेकिन उन पर हो रहे किताबी हमलों ने यूपीए सरकार के कई राज खोल दिए हैं।
पारेख ने अपनी किताब के जरिए यूपीए सरकार में डॉ मनमोहन सिंह की स्थिति के बारे में बड़ा खुलासा किया है।

 

Friday, April 11, 2014

ANALYSIS: Which Party Will Be Benefited From High Voter Turnout.

नई दिल्‍ली. दिल्‍ली सहित देशभर में गुरुवार को हुए तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के तहत रिकॉर्ड मतदान हुआ। 1984 के बाद पहली बार हुए इस रिकॉर्ड मतदान के कई मायने लगाए जा रहे हैं। (तस्‍वीरों में देखिए, दिल्‍ली में सोनिया, राहुल, केजरीवाल ने कैसे डाला वोट)

इंदिरा की हत्‍या के बाद पहली बार इतनी वोटिंग: जानिए, किसे पहुंच सकता है फायदा

कोई इसे बीजेपी और नरेंद्र मोदी के पक्ष में बना माहौल बता रहा है तो किसी का कहना है कि मुसलमान वोटरों ने एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ वोट दिया है। (तस्‍वीरों में देखिए, देश भर में दिग्‍गजों ने डाला वोट) ऐसा इसलिए क्‍योंकि पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के दंगा प्रभावित इलाकों में भी वोटिंग का नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। दूसरी तरफ, यह भी माना जा रहा है कि रिकॉर्ड वोटिंग का फायदा आम आदमी पार्टी को हो सकता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि जो लोग कांग्रेस के काम से नाराज हैं और बीजेपी के साथ नहीं जाना चाहते हैं उसका फायदा आम आदमी पार्टी को मिल सकता है।

Intresting Humor In Trend.

नई दिल्ली.ह्यूमर अपनी बात कहने का रोचक तरीका। देश में आम चुनाव हैं जिसमें क्या नेता क्या अभिनेता सभी चुनावी मैदान में हैं। इन नेताओं में से किसे अपना जनप्रतिनिधि चुनना है इसका फैसला मतदाता को करना है। कौन अच्छा ,कौन बुरा किसे चुनना है किसे नहीं यह सब जनता को तय करना है। और ये पब्लिक सब जानती है।

देखिए आम चुनाव में नेताओं को निशाना बनाते कुछ रोचक ह्यूमर

किसी को भी अपनी बात समझाने का सबसे बेहतर और सटीक तरीका है कार्टून। ह्यूमर के माध्यम से अपनी बात कह देना। फिर चाहे किसी को कुछ समझाने की कोशिश की जा रही हो या कटाक्ष, कैरिकेचर इसका सबसे अच्छा माध्यम है। सोशल मीडिया पर ऐसे ह्यूमर की भरमार है। हम आपके लिए कुछ ऐसे ही रोचक ह्यूमर लेकर आए हैं जिसमें नेताजी को निशाना बनाया जा रहा तो कही उनके कामों की समीक्षा की जा रही है। हम अपने इलेक्शन पेज के ह्यूमर सेक्शन में आपको कुछ ऐसे ही रोचक ह्यूमर दिखाते रहेंगें जो ट्रेंड में हैं। फेसबुक ट्विटर पर शेयर किए जा रहे हैं।  

Kejriwal Conface Region For Delhi Government Is A Fastest Desigion.


नई दिल्ली.आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माना कि दिल्ली की सरकार से इस्तीफा देने का समय गलत था। एक अखबार से बात करते हुए केजरीवाल ने पहली बार यह स्वीकार किया है कि उन्हें दिल्ली की सरकार से किसी बेहतर समय पर इस्तीफा देना चाहिए था।
 
केजरीवाल ने पहली बार माना 'दिल्ली की सरकार से इस्तीफा देना गलत था'

 
केजरीवाल ने माना है कि इस्तीफा देने का फैसला ज्यादा जोश में आकर लिया गया इसके लिए किसी बेहतर मौके की तलाश करनी चाहिए थी। केजरीवाल ने पहली बार यह भी माना कि जिस वक्त कांग्रेस और बीजेपी ने जन लोकपाल बिल पर विरोध किया उसी रात उन्होने इस्तीफा देने का मन बनाया था लेकिन यह उनकी गलती थी,हालांकि अब उन्हें इसका कोई दुख या खेद नहीं नहीं है। अरविंद मानते हैं कि इस्तीफा देने का फैसला उसी रात नहीं करना चाहिए था। केजरीवाल अपनी पार्टी का प्रचार करने पंजाब और अमृतसर जा रहे थे इसी दौरान उन्होने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया।
 

Election In Mizoram for Single Loksabha Seat news.


नई दिल्ली.  मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। यहां की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी हो रहा है। उपचुनाव रांगतुर्जो विधानसभा सीट पर कराया जा रहा है। चुनाव के मद्देनजर यहां पर अर्धसैनिक बलों की 8 टुकड़ियों की तैनाती की गई है। मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। 
 
मिजोरम लोकसभा चुनाव: दोपहर 2 बजे तक हुआ 50 फीसदी मतदान

 
दोपहर 2 बजे तक हुआ 50 फीसदी मतदान हो चुका है।
 
इस बार का मतदान प्रतिशत बेहतर है लेकिन पिछले विधानसभा के मुकाबले ये काफी कम है। पिछले विधानसभा चुनाव में 83.41 फीसदी मतदान हुआ था।
 
राज्य के 1,126 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। यहां  मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।


त्रिकोणीय है मुकाबला-