लातूर/जगतसिंहपुर. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा के जगतसिंहपुर और महाराष्ट्र के लातूर में सभाएं की। इस दौरान उनके निशाने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजेडी नेता नवीन पटनायक तो थे ही। साथ में नरेंद्र मोदी और उनकी बीजेपी भी थी।
अदाणी को गुजरात में औरंगाबाद शहर जितनी जमीन 300 करोड़ रु. में दे दी। एक रु. मीटर में उन्हें 45 हजार एकड़ जमीन दी गई। गुजरात में उनको एक रु. में एक मीटर जमीन मिलती है। यहां आपको एक रु. में टॉफी मिलती है। अब आप ही सोचे कि गुजरात, विकास का मॉडल है या नहीं। मेरी नजर में तो यह जनता को बहकाने के लिए टॉफी मॉडल है।




0 comments:
Post a Comment