वाराणसी. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके माता-पिता को विरोध की वजह से वाराणसी में अपना ठिकाना बदलना पड़ा है। शुक्रवार को उन्हें संकट मोचन मंदिर का गेस्ट हाउस छोड़ना पड़ा। केजरीवाल अपने माता-पिता के साथ यहां 15 अप्रैल से रह रहे थे। सूत्रों का कहना है कि श्रद्धालुओं के विरोध के चलते केजरीवाल को यह कदम उठाना पड़ा। लोगों ने मंदिर में राजनीतिक गतिविधियों के संचालन पर आपत्ति जताई थी। हालांकि मंदिर के पुजारी बिशंभर मिश्रा ने विरोध जैसी किसी वजह से इनकार किया है।
कौन हैं विशंभर मिश्रा
बिशंभर मिश्रा संकट मोचन मंदिर के मुख्य पुजारी हैं। उनके पिता वीर बहादुर मिश्रा भी इस मंदिर के मुख्य पुजारी थे। वह हाइड्रोलिक्स इंजीनियर भी थे। गंगा की सफाई के लिए चलाए गए खास अभियान में उनके योगदान के बाद 'टाइम' मैगजीन ने 1999 में उन्हें 'हीरोज ऑफ प्लानेट' में से एक बताया था।




0 comments:
Post a Comment