Pages

Subscribe:

Ads 468x60px

Thursday, April 17, 2014

रामदेव के 'पैसे वाले' वीडियो पर बवाल, कांग्रेस करेगी चुनाव आयोग से शिकायत

नई दिल्‍ली. पैसे के लेन-देन के मामले पर बीजेपी के एक कैंडिडेट से मंच पर खुसर-फुसर करने को लेकर रामदेव(देखें वीडियो) घिर गए हैं। कांग्रेस ने जहां इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से कर रामदेव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है वहीं और लोगों ने भी रामदेव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उधर, जिला प्रशासन ने भी इस बातचीत की रिकॉर्डिंग के साथ रामदेव के कार्यक्रम से जुड़ी रिपोर्ट चुनाव आयोग (भोपाल में रामदेव पर कैसे कसा चुनाव आयोग का शिकंजा, पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें) को भेज दी है। हालांकि, मामला सामने आने के बाद रामदेव और बीजेपी कैंडिडेट ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हुई।
बाद में सवाल पूछे जाने पर दोनों ने ही पैसों की कोई बात किए जाने से इनकार कर दिया। चांदनाथ बोले, 'यह आपकी (मीडिया) कल्पना है, मेरी तो बाबा से पैसों की कोई बात ही नहीं हुई।' गौरतलब है कि नौ अप्रैल को अलवर में एक जगह से 15 लाख तथा दूसरे स्थान से चार लाख रुपए पकड़े गए थे।

0 comments:

Post a Comment