नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विवादास्पद बयान दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे देने के मामले में सफाई
देते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह न तो किसी की बेटी को लेकर भागे और न ही
पाकिस्तान गए,वह तो सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं। केजरीवाल की
सभा में मशहूर बॉलीवुड संगीतकार विशाल डडलानी ने भी एक विवादास्पद गाना
गाया। उनके गाने के बोल थे ‘बचना ऐ कमीनों लो मैं आ गया....’
रविवार को चांदनी चौक में एक चुनावी सभा के दौरान केजरवील ने दिल्ली के सीएम पद से अपने इस्तीफे को सही ठहराते हुए कहा, ‘लोग कहते हैं कि मैं भाग गया हूं लेकिन मैं तो कहीं नहीं गया हूं’। उन्होंने आगे कहा, ‘ मैं किसी की बेटी को लेकर नहीं भागा हूं, मैं यहीं हूं और आखिरी सांस तक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा।’

0 comments:
Post a Comment