Pages

Subscribe:

Ads 468x60px

Showing posts with label india election news 2014. Show all posts
Showing posts with label india election news 2014. Show all posts

Monday, April 21, 2014

News In Hindi Why BJP Is Confident About Winning 50+Seats In UP

http://www.bhaskar.com/article/ELEC-news-in-hindi-why-bjp-is-confident-about-winning-50seats-in-up-4588310-NOR.html

नरेंद्र मोदी को पीएम पद के लिए प्रोजेक्ट कर चुकी बीजेपी को मालूम है कि उसे यह सपना पूरा करना है तो उत्तर प्रदेश में पार्टी को जोरदार प्रदर्शन करना होगा। शायद यही वजह है कि पार्टी ने मिशन 'यूपी 53' के तहत सूबे में 53 सीटें जीतने की रणनीति बनाई है। राज्य में पार्टी की रणनीति बनाने में शामिल रहे नेताओं का कहना है कि पार्टी 80 सीटों वाले यूपी में 50 से ज्यादा सीटें जीत रही है। इन नेताओं का कहना है कि उनकी रणनीति जमीन पर काम करती हुई नजर आ रही है। 
 
पार्टी ने यूपी में बेहतर प्रदर्शन के लिए कुछ रणनीतियां बनाई हैं। उन पर एक नजर: 
 
कैडर में फूंकी जान और खोजे गए नेता 
1998 में बीजेपी ने यूपी में 80 में से 58 सीटें जीती थीं। पार्टी ने 2014 के लिए भी इतनी ही सीटों का लक्ष्य बनाया था। लेकिन चूंकि, उन 58 सीटों में 5 सीटें जिन पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी, वे मौजूदा दौर में उत्तराखंड में हैं, इसलिए पार्टी ने 53 सीटों का टारगेट बनाया।
 

Saturday, April 19, 2014

वाराणसीः विरोध के चलते केजरीवाल को माता-पिता के साथ बदलना पड़ा ठिकाना

वाराणसी. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके माता-पिता को विरोध की वजह से वाराणसी में अपना ठिकाना बदलना पड़ा है। शुक्रवार को उन्हें संकट मोचन मंदिर का गेस्ट हाउस छोड़ना पड़ा। केजरीवाल अपने माता-पिता के साथ यहां 15 अप्रैल से रह रहे थे। सूत्रों का कहना है कि श्रद्धालुओं के विरोध के चलते केजरीवाल को यह कदम उठाना पड़ा। लोगों ने मंदिर में राजनीतिक गतिविधियों के संचालन पर आपत्ति जताई थी। हालांकि मंदिर के पुजारी  बिशंभर मिश्रा ने विरोध जैसी किसी वजह से इनकार किया है। 
कौन हैं विशंभर मिश्रा
बिशंभर मिश्रा संकट मोचन मंदिर के मुख्य पुजारी हैं। उनके पिता वीर बहादुर मिश्रा भी इस मंदिर के मुख्य पुजारी थे। वह हाइड्रोलिक्‍स इंजीनियर भी थे। गंगा की सफाई के लिए चलाए गए खास अभियान में उनके योगदान के बाद 'टाइम' मैगजीन ने 1999 में उन्‍हें 'हीरोज ऑफ प्लानेट' में से एक बताया था।