नई दिल्ली.आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
ने माना कि दिल्ली की सरकार से इस्तीफा देने का समय गलत था। एक अखबार से
बात करते हुए केजरीवाल ने पहली बार यह स्वीकार किया है कि उन्हें दिल्ली की
सरकार से किसी बेहतर समय पर इस्तीफा देना चाहिए था।
केजरीवाल ने माना है कि इस्तीफा देने का फैसला ज्यादा जोश में आकर
लिया गया इसके लिए किसी बेहतर मौके की तलाश करनी चाहिए थी। केजरीवाल ने
पहली बार यह भी माना कि जिस वक्त कांग्रेस और बीजेपी ने जन लोकपाल बिल पर
विरोध किया उसी रात उन्होने इस्तीफा देने का मन बनाया था लेकिन यह उनकी
गलती थी,हालांकि अब उन्हें इसका कोई दुख या खेद नहीं नहीं है। अरविंद मानते
हैं कि इस्तीफा देने का फैसला उसी रात नहीं करना चाहिए था। केजरीवाल अपनी
पार्टी का प्रचार करने पंजाब और अमृतसर जा रहे थे इसी दौरान उन्होने एक
अखबार को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया।



0 comments:
Post a Comment