Pages

Subscribe:

Ads 468x60px

Friday, April 11, 2014

ANALYSIS: Which Party Will Be Benefited From High Voter Turnout.

नई दिल्‍ली. दिल्‍ली सहित देशभर में गुरुवार को हुए तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के तहत रिकॉर्ड मतदान हुआ। 1984 के बाद पहली बार हुए इस रिकॉर्ड मतदान के कई मायने लगाए जा रहे हैं। (तस्‍वीरों में देखिए, दिल्‍ली में सोनिया, राहुल, केजरीवाल ने कैसे डाला वोट)

इंदिरा की हत्‍या के बाद पहली बार इतनी वोटिंग: जानिए, किसे पहुंच सकता है फायदा

कोई इसे बीजेपी और नरेंद्र मोदी के पक्ष में बना माहौल बता रहा है तो किसी का कहना है कि मुसलमान वोटरों ने एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ वोट दिया है। (तस्‍वीरों में देखिए, देश भर में दिग्‍गजों ने डाला वोट) ऐसा इसलिए क्‍योंकि पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के दंगा प्रभावित इलाकों में भी वोटिंग का नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। दूसरी तरफ, यह भी माना जा रहा है कि रिकॉर्ड वोटिंग का फायदा आम आदमी पार्टी को हो सकता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि जो लोग कांग्रेस के काम से नाराज हैं और बीजेपी के साथ नहीं जाना चाहते हैं उसका फायदा आम आदमी पार्टी को मिल सकता है।

Intresting Humor In Trend.

नई दिल्ली.ह्यूमर अपनी बात कहने का रोचक तरीका। देश में आम चुनाव हैं जिसमें क्या नेता क्या अभिनेता सभी चुनावी मैदान में हैं। इन नेताओं में से किसे अपना जनप्रतिनिधि चुनना है इसका फैसला मतदाता को करना है। कौन अच्छा ,कौन बुरा किसे चुनना है किसे नहीं यह सब जनता को तय करना है। और ये पब्लिक सब जानती है।

देखिए आम चुनाव में नेताओं को निशाना बनाते कुछ रोचक ह्यूमर

किसी को भी अपनी बात समझाने का सबसे बेहतर और सटीक तरीका है कार्टून। ह्यूमर के माध्यम से अपनी बात कह देना। फिर चाहे किसी को कुछ समझाने की कोशिश की जा रही हो या कटाक्ष, कैरिकेचर इसका सबसे अच्छा माध्यम है। सोशल मीडिया पर ऐसे ह्यूमर की भरमार है। हम आपके लिए कुछ ऐसे ही रोचक ह्यूमर लेकर आए हैं जिसमें नेताजी को निशाना बनाया जा रहा तो कही उनके कामों की समीक्षा की जा रही है। हम अपने इलेक्शन पेज के ह्यूमर सेक्शन में आपको कुछ ऐसे ही रोचक ह्यूमर दिखाते रहेंगें जो ट्रेंड में हैं। फेसबुक ट्विटर पर शेयर किए जा रहे हैं।  

Kejriwal Conface Region For Delhi Government Is A Fastest Desigion.


नई दिल्ली.आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माना कि दिल्ली की सरकार से इस्तीफा देने का समय गलत था। एक अखबार से बात करते हुए केजरीवाल ने पहली बार यह स्वीकार किया है कि उन्हें दिल्ली की सरकार से किसी बेहतर समय पर इस्तीफा देना चाहिए था।
 
केजरीवाल ने पहली बार माना 'दिल्ली की सरकार से इस्तीफा देना गलत था'

 
केजरीवाल ने माना है कि इस्तीफा देने का फैसला ज्यादा जोश में आकर लिया गया इसके लिए किसी बेहतर मौके की तलाश करनी चाहिए थी। केजरीवाल ने पहली बार यह भी माना कि जिस वक्त कांग्रेस और बीजेपी ने जन लोकपाल बिल पर विरोध किया उसी रात उन्होने इस्तीफा देने का मन बनाया था लेकिन यह उनकी गलती थी,हालांकि अब उन्हें इसका कोई दुख या खेद नहीं नहीं है। अरविंद मानते हैं कि इस्तीफा देने का फैसला उसी रात नहीं करना चाहिए था। केजरीवाल अपनी पार्टी का प्रचार करने पंजाब और अमृतसर जा रहे थे इसी दौरान उन्होने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया।
 

Election In Mizoram for Single Loksabha Seat news.


नई दिल्ली.  मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। यहां की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी हो रहा है। उपचुनाव रांगतुर्जो विधानसभा सीट पर कराया जा रहा है। चुनाव के मद्देनजर यहां पर अर्धसैनिक बलों की 8 टुकड़ियों की तैनाती की गई है। मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। 
 
मिजोरम लोकसभा चुनाव: दोपहर 2 बजे तक हुआ 50 फीसदी मतदान

 
दोपहर 2 बजे तक हुआ 50 फीसदी मतदान हो चुका है।
 
इस बार का मतदान प्रतिशत बेहतर है लेकिन पिछले विधानसभा के मुकाबले ये काफी कम है। पिछले विधानसभा चुनाव में 83.41 फीसदी मतदान हुआ था।
 
राज्य के 1,126 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। यहां  मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।


त्रिकोणीय है मुकाबला-

Wednesday, April 9, 2014

Azam Khan Delivers Controversial Statement Again, Election Commission Takes Action.

नई दिल्‍ली.  भड़काऊ और विवादास्‍पद बयान देने वाले दो नेताओं (अमित शाह और आजम खान) को अपने बयान पर कोई अफसोस नहीं है। चुनाव को सम्‍मान की लड़ाई और बदले की बात कह कर विवादों में आए उत्‍तर प्रदेश बीजेपी प्रभारी अमित शाह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई है। उन्होंने बुधवार को हाई कोर्ट में अर्जी देकर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की भी मांग की। अर्जी पर गुरुवार को सुनवाई होगी। कोर्ट ने इस मामले में यूपी सरकार और चुनाव आयोग से शाह के भड़काऊ भाषण की सीडी मांगी है। अमित शाह ने दंगा प्रभावित मुजफ्फरनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कथित तौर पर कहा था कि यह बदला लेने का समय है और हमें बदला लेना चाहिए। इसके बाद उनके खिलाफ शामली और बिजनौर में दो एफआईआर दर्ज की गई थीं।
 
भड़काऊ भाषण: विरोध के बावजूद आजम बयान पर कायम, FIR रद्द करवाने कोर्ट पहुंचे अमित शाह
 
उधर, चौतरफा आलोचनाओं के बावजूद सपा नेता आजम खान ने बुधवार को अपने विवादास्‍पद बयान का बचाव किया। आजम ने कहा कि उन्‍होंने जो कुछ कहा है उसमें गलत कुछ नहीं है और इसका स्‍वागत किया जाना चाहिए। आजम ने कहा, अगर हम सीमा पर जान दें और इसकी बात करें तो किसी को बुरा क्‍यों लगता है। (पढ़ें- कारगिल युद्ध में शहीद हुए फौजियों की सूची)
 

AAP Leader Kejriwal To Meet Man Who Slapped Him.

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को लाली से मिलने उसके घर पहुंचे। लाली वही शख्स है जिसने मंगलवार को दिल्ली के सुल्तानपुरी में रोड शो के दौरान केजरीवाल को थप्पड़ मारा था। लाली ने माफी मांगते हुए कहा कि मेरे लिए केजरीवाल तो भगवान हैं। लाली ने रोते हुए केजरीवाल के आगे हाथ जोड़ लिए (देखें तस्‍वीरें)। सुल्तानपुरी के किराड़ी में रहने वाले ऑटो ड्राईवर लाली की पत्नी ने केजरीवाल से पति को माफ करने की अपील की है। केजरीवाल लाली के घर के अलावा जामिया नगर भी गए। यहां केजरीवाल उस मुस्लिम युवक से मिले जिसने मुजफ्फरनगर दंगों पर उनके रुख से नाराज होकर उन्हें घूंसा मारा था। केजरीवाल के इस कदम को विरोधी पार्टियों ने सुर्खियों में बने रहने का हथकंडा करार दिया है। भाजपा नेता विजय कुमार मल्‍होत्रा ने तो कह दिया कि केजरीवाल थप्‍पड़ और स्‍याही साथ लेकर चलते हैं।
 
ऑटो ड्राइवर से मिले केजरीवालः माला पहनाकर थप्पड़ मारने वाले ने जोड़े हाथ
 
क्या है मामला? 
केजरीवाल मंगलवार को उत्‍तर-पश्चिमी दिल्‍ली से पार्टी प्रत्‍याशी राखी बिड़लान के लिए सुल्तानपुरी इलाके में रोड शो कर रहे थे। इसी  दौरान ही एक शख्‍स ने पहले उन्‍हें माला पहनाई और दो जोरदार थप्‍पड़ मारे। इस शख्‍स को 'आप' समर्थकों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की हालांकि, बाद में पुलिस ने इस शख्‍स को हिरासत में ले लिया। इस शख्‍स की पहचान किराड़ी के अमन विहार में रहने वाले लाली के रूप में हुई। लाली ऑटो चालक है। वह केजरीवाल से इस बात को लेकर नाराज था कि उन्होंने अपने वादों को पूरा नहीं किया। 
 

Tuesday, April 8, 2014

SURVEY: बनारस में मीडिया हाइप के लिए लड़ रहे अरविंद केजरीवाल

वाराणसी. बीजेपी के नरेंद्र मोदी, 'आप' के अरविंद केजरीवाल के अलावा भी दूसरे दलों ने वाराणसी में अपनी राजनीतिक बिसात बिछा दी है। हर कोई इस महत्वपूर्ण सीट से फतेह चाहता है। वाराणसी सीट से कौन बनेगा किंग? जनता किसे सौंपेगी धार्मिक नगरी का ताज? भविष्य के गर्त में है।
2000 लोगों के सैंपल पर किए गए इस रिसर्च को काशी जर्नल ऑफ शोशल साइंस में विस्तृत तौर पर पब्लिश किया जाएगा। काशी की जंग के लिए किए गए सर्वे के दौरान मुस्लिम, सवर्ण, दलित और महिला मतदाताओं की राय ली गई है। सर्वे के मुताबिक, मोदी की वाराणसी सीट सुरक्षित है।